फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टप्पेबाज ने एटीएम बदल खाते से उड़ाए 90 हजार

टप्पेबाज ने एटीएम बदल खाते से उड़ाए 90 हजार

Sat, 02 Mar 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाज ने एटीएम बदल खाते से उड़ाए 90 हजार
फौजी की पत्नी का एटीएम कार्ड बदल 90 हजार उड़ाए
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। टप्पेबाजों ने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर कई बार में उसके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर महिला आनन-फानन बैंक पहुंची और घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। बाद में पुलिस को भी सूचित किया। मामले में अभी केस नहीं दर्ज हो सका है।


मामला आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनियन बैंक शाखा स्थित एटीएम का है। थाना क्षेत्र के रामनगर जेट्ठहवां गांव के रहने वाले फौजी महेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी शनिवार दोपहर पति का एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने एटीएम बूथ गई थीं। गुड्डी के मुताबिक एटीएम बूथ में पैसा निकालने के लिए पहुंची।
विज्ञापन



इसी बीच पीछे से एक युवक वहां आ गया। वह मशीन में कार्ड लगा रही थीं, इसी बीच वह उनकी मदद करने की बात कहकर उनके पास आया और कार्ड हाथ में ले लिया। इसी दौरान उसने कार्ड बदल दिया। रकम नहीं निकलने के चलते गुड्डी घर लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्थान में तैनात पति महेंद्र के मोबाइल पर कई बार में 90 हजार रुपये खाते से निकलने के मैसेज पहुंचे तो उसने पत्नी को फोन कर जानकारी ली। इस पर गुड्डी के होश उड़ गए।



पता चला कि नकद निकालने के साथ ही टप्पेबाज ने उसके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग भी कर डाली। गुड्डी ने बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसओ कन्हैया यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed