फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अभिनंदन के अभिनंदन में युवाओं ने जमकर मनाया जश्र

अभिनंदन के अभिनंदन में युवाओं ने जमकर मनाया जश्र

Sat, 02 Mar 2019 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन के अभिनंदन में युवाओं ने जमकर मनाया जश्र
जांबाज अभिनंदन की सकुशल वापस पर हर तरफ जश्न
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल स्वदेश वापसी पर जिले में शनिवार को भी जश्न का माहौल रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोगों ने न सिर्फ जमकर आतिशबाजी की, बल्कि एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो उठा। कहा गया कि केंद्र सरकार व सेना के मजबूत जज्बे का ही नतीजा रहा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े।


शुक्रवार देर शाम विंग कमांडर के भारत की धरती पर कदम रखते ही समूचे जिले में लोग खुशी से उछल पड़े। होली के साथ ही दीपावली एकसाथ मनाई गई। न सिर्फ लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया, बल्कि आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन



शनिवार को भी अभिनंदन के अभिनंदन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में शिया धर्मगुरु मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी की अध्यक्षता में अंजुमन गुंचे अकबरिया अकबरपुर के सदस्यों ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंजुमन सचिव यासिर हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नापाक हरकत से बाज आना चाहिए। रेहान रेहान जैदी व हाजी सज्जाद हुसैन ने कहा कि सेना के पराक्रम व अभिनंदन के बुलंद हौसलों से देश का सिर समूचे विश्व में ऊंचा हुआ है।


वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध सेना ने जो अभियान छेड़ा है, उसे आगे भी बरकरार रखना होगा। इस दौरान आबिद हुसैन, दिलबर हुसैन, रजा अनवर, रईस, मंसूर अख्तर, जुल्फेकार, हादी रजा, समर अब्बास, वसी रजा, जमन नकवी आदि मौजूद रहे।


दोस्तपुर रोड स्थित बरधाभिउरा चौराहे पर दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने भारत जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे बुलंद किए। अनंतराम वर्मा ने कहा कि अभिनंदन ने जिस साहस का परिचय दिया है, उसे युवा नमन करते हैं।


दिलीप वर्मा, अंगद जायसवाल व शशांक वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को अब अपनी ओछी हरकतों से बाज आना चाहिए। प्रदीप वर्मा, कृष्णप्रताप सिंह, अरविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कूटनीति का ही नतीजा रहा कि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया। इससे मजबूर होकर उसे विंग कमांडर को लौटाना पड़ा।


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार अन्नापुर में एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अभिनंदन के स्वागत में रैली निकाली। स्लोगन लिखी तख्तियां लिए छात्रों का जुलूस विद्यालय से रामनगर चौक तक गया। इसके बाद विद्यालय वापस आकर अभिनंदन की रिहाई का जश्न मनाया गया।



टांडा प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर में व्यापारी नेता पिंटू जायसवाल एवं मनोज यादव की अगुवाई में लोगों का मुंह मीठा कराया गया। समाजसेवी मदनलाल ने कहा कि देश के सैनिक एक बार फिर से इतिहास रचने को तैयार हैं। कार्यक्रम में मनोज साहू, मनीष जायसवाल, सूर्या गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed