{"_id":"5c7970bcbdec2273a83bb341","slug":"15514626869-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर धन हड़पने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी, लौटाई जाए राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर धन हड़पने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी, लौटाई जाए राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रेस ग्रुप जमाकर्ता अभिकर्ता संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवक व युवतियों ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि फाइनेंस कंपनी प्रोग्रेस कल्टीवेशन लिमिटेड धोखाधड़ी कर लाखों रुपये लेकर भाग गई।
पुलिस ने केस भी दर्ज किया। अब तक धोखाधड़ी करने वाले एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही उनकी रकम वापस कराई गई। इसके लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट बेमियादी धरना देंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व प्रोग्रेस कल्टीवेशन लिमिटेड हजारों उपभोक्ताओं की करोड़ों रुपये की राशि लेकर भाग गई।
विज्ञापन
इसकी शिकायत संबंधित थाने में की गई। केस भी दर्ज किया गया लेकिन एक भी आरोपी की न तो गिरफ्तारी हुई और न ही उनका धन वापस कराने को लेकर ही कार्रवाई की गई।
कहा कि मेहनत से कमाई गई गाढ़ी कमाई धोखाधड़ी कर कंपनी ने पार कर दिया। इससे उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ रकम लौटाए जाने को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई और उनकी जमा राशि वापस नहीं कराई गई तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान कमलेश, गिरीशचंद्र, रमेश, लालजी, रमापति, रामकुमार, बच्चाराम, दीपक, गंगाराम, धर्मेंद्र व कृपानाथ आदि मौजूद रहे।