फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सवा करोड़ की लागत से किछौछा में सुधरेगी आवागमन व्यवस्था

सवा करोड़ की लागत से किछौछा में सुधरेगी आवागमन व्यवस्था

Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सवा करोड़ की लागत से किछौछा में सुधरेगी आवागमन व्यवस्था
एक करोड़ 28 लाख 78 हजार रुपये की लागत से नगर पंचायत किछौछा में सुचारु आवागमन के लिए बड़े पैमाने पर न सिर्फ सीसी रोड व इंटरलाकिंग का कार्य हो रहा है बल्कि नाले का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत निधि व 14वें वित्त आयोग निधि से हो रहे कार्य से लगभग 35 हजार आबादी को सुचारु आवागमन के साथ ही जलभराव जैसी समस्या से राहत मिलेगी।

नगर पंचायत किछौछा में नगर पंचायत व 14वें वित्त आयोग के तहत न सिर्फ सीसी रोड व इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है बल्कि नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एक करोड़ 28 लाख 78 हजार रुपये की लागत से पांच प्रमुख मार्ग व पांच नालों का निर्माण कराया जा रहा है। सहायक अभियंता बजरंगीलाल सोनी ने बताया कि नगर पंचायत निधि से दो स्थानों पर कार्य प्रारंभ हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वार्ड नंबर 15 बसखारी बाजार में 26 लाख 39 हजार रुपये की लागत से सना रेस्टोरेंट से मिश्रीलाल के घर तक इंटरलाकिंग के कार्य के साथ कवर्ड नाले का निर्माण हो रहा है।

वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर में 28 लाख की लागत से सनवारी के मकान से महबूब यहदानी मदरसा तक इंटरलाकिंग व नाले का निर्माण भी प्रगति पर है। इसके अलावा 14वें वित्त के तहत वार्ड संख्या छह बसखारी पश्चिमी में दो कार्य होने हैं।

इसमें 23 लाख 86 हजार की लागत से नरेंद्र मौर्य के मकान से लालचंद यादव के प्लाट तक सीसी रोड व नाले का निर्माण व इसी वार्ड में 26 लाख 67 हजार की लागत से डॉ. डीपी सिंह के मकान से रमेश वर्मा के मकान तक सीसी रोड व नाले का निर्माण शामिल है।


निजामुद्दीननगर वार्ड में 23 लाख 86 हजार रुपये की लागत से मंसूर अली के मकान से रईस खां के मकान तक सीसी रोड व नाले का निर्माण कार्य होना है।

नगर पंचायत किछौछा के अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत निधि से होने वाले दो प्रमुख कार्य प्रगति पर हैं जबकि 14वें वित्त के तहत होने वाले तीन मार्गों व नाले के निर्माण की सभी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। एक-दो दिन में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मार्च के अंत तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed