फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विभिन्न मांगों को लेकर निजी विद्यालय संचालकों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर निजी विद्यालय संचालकों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर निजी विद्यालय संचालकों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पत्र में जूनियर कक्षा तक के स्ववित्त पोषित विद्यालयों को मान्यता के लिए जारी शासनादेश को वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि बहुत कम शुल्क लेकर बिना किसी सरकारी सहयोग के जूनियर कक्षा तक संचालित निजी विद्यालय प्रदेश भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं लेकिन 11 जनवरी को सरकार द्वारा जारी शासनादेश इन विद्यालयों के कार्यों में कठिनाई खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन


शासनादेश में जूनियर तक निजी स्कूलों की मान्यता के आवेदन शुल्क को पूर्व से पांच गुना तथा सुरक्षित कोष को 20 गुना तक बढ़ा दिया गया है जो बहुत अधिक है। रजिस्टर्ड किराए वाले भवनों की जगह विद्यालय समिति के नाम वाली जमीन पर मान्यता मिलने से 80 प्रतिशत विद्यालय मान्यता लेने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर बड़े पैमाने पर गिरेगा जो किसी भी नजरिए से उचित नहीं कहा जा सकता। जनपद में संचालित सैकड़ों विद्यालयों में 10 हजार प्रबंधक, शिक्षक व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।


ऐसे में इस शासनादेश के लागू हो जाने से वे बेरोजगार हो सकते हैं। ऐसे में सरकार को इस शासनादेश पर दोबारा विचार करने की जरूरत है, जिससे निजी संस्थाओं के शिक्षकों के हितों की रक्षा की जा सके। इस मौके पर मनोज वर्मा, सुखीराम, संतोष कुमार मौर्य, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अजय यादव, रामशेखर पाल व विक्रमजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed