फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   परिवहन निगम की बस ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

परिवहन निगम की बस ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत सूरापुर बाजार में शुक्रवार सुबह परिवहन निगम की बस ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी अंबिका सिंह (70) पुत्र सहदेव सिंह शुक्रवार सुबह साइकिल से दहियावर जा रहा था। सूरापुर बाजार स्थित दहियावर गेट के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत खालिसपुर गांव निवासी सुंदर निषाद (22) पुत्र महेंद्र व सुरजीत (20) पुत्र टुनटुन गुरुवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासिनी ऊषा देवी (40) पत्नी रामकरन शुक्रवार घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।


अलीगंज थाना अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी रहीम (25) पुत्र मोहम्मद अली गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रहीम की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed