फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सीएम का पुतला फूंकने में सपा जिला महासचिव समेत 27 पर केस

सीएम का पुतला फूंकने में सपा जिला महासचिव समेत 27 पर केस

Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंकने में सपा जिला महासचिव समेत 27 पर केस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंके जाने को लेकर सपा जिला महासचिव हाजी अकमल समेत 12 सपा नेताओं पर अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। 25 अज्ञात लोग भी मुकदमे में शामिल किए गए हैं। नामजद सपा नेताओं में तीन फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने से नाराज सपाइयों ने अकबरपुर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला बीते दिनों फूंका था।
विज्ञापन


इसी मामले का संज्ञान लेते हुए अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने सपा जिला महासचिव हाजी अकमल, छात्रसभा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईद, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह व अकबरपुर नगर अध्यक्ष मनोज यादव के अलावा आलोक सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अभिनव, कृष्णभक्त व स्वतंत्र कुमार के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 25 अज्ञात को भी शामिल किया गया है। कोतवाल सत्येन्द्र सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक अभय कुमार को सौंपी गई है। तहरीर में कहा गया कि धारा 144 लागू होने के बावजूद संबंधित व्यक्तियों ने इसका उल्लंघन किया है। सीओ सिटी धर्मेन्द्र सचान ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

उधर सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे दमनकारी प्रयासों के बावजूद सपा कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाए रखने तथा लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।


जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी कि सत्ता के दबाव में किसी भी तरह के उत्पीड़न से बाज आए। वरना सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बड़ा प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed