{"_id":"5c797084bdec224e1b7f7a98","slug":"15514626304-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैनुद्दीनपुर की टीम ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैनुद्दीनपुर की टीम ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। इसे किसी भी तरह से नकारा नहीं जा सकता। खेल से न सिर्फ समाज में सौहार्द की भावना उत्पन्न होती है बल्कि खिलाड़ियों के भीतर नई ऊर्जा का संचार भी होता है।
यह विचार एचएससी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय रूल आउट रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच के पहले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी राजेश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
कहा कि सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष ही सर्वोत्तम मार्ग है। जिसने भी अपने जीवन में संघर्ष किया है, वह आज सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच अमोला व जैनुद्दीनपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन
अमोला की टीम ने टॉस जीतकर जैनुद्दीनपुर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। जैनुद्दीनपुर की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 58 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमोला की टीम कुल 41 रन ही बना सकी। इस प्रकार जैनुद्दीनपुर की टीम को 17 रन से विजयी घोषित किया गया।
टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले फरहान को ‘मैन आफ द सीरीज’ के तौर पर साइकिल दिया गया। अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट में कुल 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में नौशाद अहमद, फहीम, मोहम्मद सलीम, सलमान, अब्दुल्लाह, मेराज व खालिद का अहम योगदान रहा।