फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

Sat, 02 Mar 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में सीएमएस को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि जिस संस्था के माध्यम से वे कार्य कर रहे थे, उसका कार्यकाल मार्च में समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


इससे वे सभी बेरोजगार हो जाएंगे। इसे देखते हुए उन सभी का कार्यकाल बढ़ाया जाए। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।

आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीएमएस डॉ. एसपी गौतम से मिला। नेतृत्व कर रहे संघ संरक्षक डॉ. नंदलाल ने कहा कि स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, लैब टेक्टनीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन समेत अन्य कई कर्मचारी जिस संस्था से जुड़े हैं, उसकी संबद्धता मार्च के अंत तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


ऐसा होने पर उनकी नौकरी समाप्त हो जाएगी। इससे वे सभी बेरोजगार हो जाएंगे, उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। अध्यक्ष अजीत पाल ने कहा कि रोजगार समाप्त होने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए उन सभी का कार्यकाल न सिर्फ बढ़ाया जाए बल्कि उन्हें स्थाई ी किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हित को देखते हुए ठोस कदम उठाया जाए।


चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस दौरान ज्योति, शेषमणि, अमरजीत, शिवकुमार, नितीश कुमार, नीरज, रेशमा, अंकिता, अनीता व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed