फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   55 करोड़ की लागत 208 सड़कों का समारोहपूर्वक सांसद ने किया शिलान्यास

55 करोड़ की लागत 208 सड़कों का समारोहपूर्वक सांसद ने किया शिलान्यास

Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
55 करोड़ की लागत 208 सड़कों का समारोहपूर्वक सांसद ने किया शिलान्यास
नवीनीकरण योजना के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाईपट्टी पर सांसद ने समारोह पूर्वक 55 करोड़ रुपये की लागत से 208 सड़कों के नवीनीकरण व नई सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आमजन के हित में केंद्र व प्रदेश सरकारें लगातार ठोस कदम उठा रही हैं। सबका साथ, सबका विकास का जो नारा दिया था, शत-प्रतिशत उस पर चलते हुए सभी वर्ग का विकास हो रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। जो कार्य अन्य सरकारों ने 60 वर्षों में नहीं किया, उसे प्रधानमंत्री ने मात्र पांच वर्ष के कार्यकाल में कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद हरिओम ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप था। गैर भाजपा सरकारों ने सिर्फ लोगों को बांटने का कार्य किया। कभी विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया।

प्रदेश में जब से योगी के नेतृत्व में सरकार बनी है, नित्य नए-नए विकास कार्य हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर न सिर्फ सड़कों का निर्माण हो रहा है बल्कि क्षतिग्रस्त हो चुकीं सड़कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।

योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में सुचारु आवागमन के लिए जितनी सड़कों का निर्माण हुआ है, वह अन्य किसी भी शासनकाल में नहीं हुआ। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ही नतीजा है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से बढ़ा है।

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि शुक्रवार को हवाईपट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने 55 करोड़ की लागत से 208 सड़कों के नवीनीकरण व नए निर्माण का शिलान्यास किया।

इसमें 182 सड़कों का नवीनीकरण होगा जबकि जनगणना 2011 के आधार पर 500 आबादी वाले ऐसे 28 गांवों के संपर्क मार्ग का नया निर्माण होगा जो अब तक मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ सके थे।


इस दौरान एमएलसी हीरालाल यादव, आलापुर विधायक अनीता कमल, विधायक टांडा संजू देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, अधिशाषी अभियंता एसके लाल, एसपी बौद्ध, एसके सिंह व पीके रॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed