{"_id":"5c7829ecbdec221239762fe2","slug":"155137902313-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान का ताला तोड़ा, नकदी समेत दस हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान का ताला तोड़ा, नकदी समेत दस हजार की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार में बीती रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान से करीब 10 हजार का माल पार कर दिया। इसी रात चोरों ने एक सैलून की दुकान का भी ताला तोड़ दिया। हालांकि यहां उन्हें करीब एक हजार नकद ही मिल सका। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह पीड़ित दुकानदारों व बाजारवासियों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। बाजारवासियों का आरोप है कि पुलिस की रात्रिगश्त ड्यूटी बेेहतर न होने के चलते ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार में रवि सोनी की ज्वैलरी की दुकान है। निनामपुर निवासी रवि प्रतिदिन की तरह बुधवार देर शाम भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 10 हजार रुपये के चांदी के जेवरात पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने कटेहरी बाजार स्थित खेमापुर निवासी अमरनाथ की सैलून की दुकान का भी ताला तोड़ दिया। दराज में रखी करीब 1 हजार की नकदी पार कर दी।
घटना की जानकारी दुकानदारों को गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद हो सकी। चोरी की जानकारी अन्य दुकानदारों को हुई तो उनमें भी नाराजगी फैल गई। बाजारवासियों का कहना है कि पुलिस रात्रिगश्त ड्यूटी ठीक से नहीं कर रही है। इसके चलते ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उधर एसओ संजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।