{"_id":"5c7829d8bdec22737548c5ad","slug":"15513790031215-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदतर विद्युत आप र्ति से जूझने को विवश हुई 15 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदतर विद्युत आप र्ति से जूझने को विवश हुई 15 हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात घंटे बिजली को तरसी 15 हजार की आबादी
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को आपूर्ति व्यवस्था बदहाल रही। कटेहरी, महरुआ व भीटी आदि क्षेत्रों में 5 से 7 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। सुचारु आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत हुई। बदहाल विद्युत आपूर्ति के चलते करीब 15 हजार से अधिक की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने विभाग से विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जर्जर तारों व उपकरणों को बदले जाने की मांग की।
बुधवार रात से लेकर गुरुवार दिन में कटेहरी, भीटी, महरुआ समेत अकबरपुर उपकेन्द्र की आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे पहले बुधवार दिन में भी अचानक मौसम बदलने के बाद जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अपराह्न करीब कटेहरी में विद्युत तार पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत आपूर्ति की बदहाली का खामियाजा इन क्षेत्रों के अलावा महरुआ व भीटी उपकेन्द्र से भी जुड़े उपभोक्ताओं को गुरुवार को भी भुगतना पड़ा। इनमें से कई जगहों पर ट्रांसफार्मरों के जवाब दे देने के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।
ऐसे में अलग अलग क्षेत्रों में करीब 15 हजार की आबादी करीब लगभग सात घंटे आपूर्ति से वंचित रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता नरेन्द्र प्रताप सिंह व राहुल तिवारी आदि ने जर्जर उपकरणों को बदलवाए जाने की मांग की है। कहा कि जर्जर तार व उपकरण होने के चलते ही हवाओं का रुख तेज होने पर क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला शुरु हो जाता है, और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे देरशाम बहाल कर दिया गया।