{"_id":"5c76ce06bdec224bd41e3775","slug":"155128996212-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को मिली दो नई एडवांस एंबुलेंस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को मिली दो नई एडवांस एंबुलेंस की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर को दो नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट सिस्टम की सौगात मिली है। इससे अब मेडिकल कॉलेज में आने वाले गंभीर किस्म के मरीजों को रेफर करने के मामलों में आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। पूर्व में एंबुलेंस के संकट को लेकर ही भाजपा कार्यकर्ताओं व मेडिकल कॉलेज छात्रों एवं स्टाफ के बीच जमकर हंगामा, मारपीट व उपद्रव भी हो चुका है। पहले से मौजूद एक एंबुलेंस के साथ अब तीन एंबुलेंस का बेड़ा मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध हो गया है।
राजकीय मेडिकल में गंभीर मरीजों को रेफर करने के मामले में मरीजों को बाहर ले जाने के लिए अब एंबुलेंस के संकट से काफी हद तक राहत मिल सकती है। कारण यह कि गत दिवस ही राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर को एडवांस लाइफ स्पोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की सौगात मिली है। आधुनिक उपकरणों से लैस इस एंबुलेंस में वेंटीलेटर से लेकर सभी अन्य आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। पूर्व में ऐसी मात्र एक ही एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध थी। एंबुलेंस की कमीं के चलते अक्सर मरीजों व मेडिकल कॉलेज प्रशासन से नोंकझोंक भी होती रहती थी।
बीते दिनों ही इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व कालेज प्रशासन व छात्रों के साथ जमकर विवाद हुआ था। इसमें तोड़फोड़ के साथ कई वाहनों को आग के हवाले भी किया गया था। इस हंगामे व उपद्रव के बाद से ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आधुनिक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की थी। बीते दिनों ही सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सीएमएस डॉ. आर यादव से एंबुलेंस संबंधित जानकारियां प्राप्त की। शासन को पत्र भेजा गया। टांडा विधायक संजू गुप्ता ने भी एंबुलेंस की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसे शासन ने गंभीरता से लिया और बीते दिनों ही दो नई एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करा दिया। दो नई एंबुलेंस के पहुंचने से अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में आधुनिक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। तीन एंबुलेंस होने से अब गंभीर मरीजों को ट्रॉमा सेंटर या फिर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उधर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के सीएमएस डॉ. आर यादव ने बताया कि एंबुलेंस आने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस
बीते दिनों ही शासन ने आधुनिक उपकरणों से लैस दो एंबुलेंस जिले को उपलब्ध कराई थी, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर को हैंडओवर कर दिया गया है। इससे अब गंभीर मरीजों को रेफर करने की दशा में अन्यत्र ले जाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी। -डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ