फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, वृद्ध की मौत

तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, वृद्ध की मौत

Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, वृद्ध की मौत
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत फरीदपुर कुतुबआलम गांव निवासी एक वृद्ध को फरीदपुर गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आलीगंज थाना अंतर्गत फरीदपुर कुतुबआलम गांव निवासी संतराम (70) पुत्र रामगनेश मंगलवार देर शाम फरीदपुर बाजार के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग मौके पर पहुुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत सफीपुर निवासी शमशुद्दीन का पुत्र इशहाक (8) मंगलवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी प्रकार आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत अतरौलिया निवासिनी शिखा (20) पुत्र अजय सिंह बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर बसखारी थाना अंतर्गत टड़वा कला गांव निवासी रामकेश (27) पुत्र श्रीराम मंगलवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत कुंडा बहाईपुर गांव निवासी राजनरायन (40) पुत्र महावीर व धर्मेंद्र (20) पुत्र शैलेश मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर से जाने के दौरान बेवाना के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। आलापुर थाना अंतर्गत मकरही गांव निवासी शैलेश मौर्य (20) पुत्र रामसकल मंगलवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए राजनरायन व धर्मेंद्र को प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed