फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जिला अस्पताल में न लगा एण्टी रैबीज इंजेक्शन, न हुई शुगर की जांच

जिला अस्पताल में न लगा एण्टी रैबीज इंजेक्शन, न हुई शुगर की जांच

Tue, 22 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में न लगा एण्टी रैबीज इंजेक्शन, न हुई शुगर की जांच
अंबेडकरनगर। वेतन विसंगति दूर किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते मंगलवार को भी स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल में न तो एंटीरैबीज इंजेक्शन लग सका और न ही शुगर की जांच हो सकी। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में इलाज के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन



वेतन विसंगति दूर करने, समान कार्य, समान वेतन दिए जाने व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर नेशनल स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को भी जारी हड़ताल के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग पूरी तरह बाधित रहीं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में मंगलवार को आयुष विंग में पूरी तरह कार्य ठप रहा। संविदा चिकित्सक से लेकर फार्मासिस्ट तक के हड़ताल पर रहने से एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आने वाले 28 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिकंदरपुर के मोहम्मद नफीस, कोडरा के सोहनलाल, हरीपुर निवासी सुरेश कुमार, नसीरपुर निवासी कुलदीप व लोदीपुर सुल्तानपुर निवासी रामअजोर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाने आए थे। लाइन में लगे। लगभग एक घंटे बाद जानकारी दी गई कि हड़ताल के चलते इंजेक्शन नहीं लग सकेगा। अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में ही शुगर, टीबी आदि की जांच कराने पहुंचे मरीजों को भी निराश होना पड़ा।


उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने स्थाई कर्मचारियों को भी सीएचसी जलालपुर व महिला अस्पताल में पर्ची नहीं काटने दी। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों व तीमारदारों को बगैर इलाज के ही लौटना पड़ा। महिला अस्पताल पहुंची कर्बला कासिमपुर की सुनीता व पांडेय कॉलोनी की साधना ने कहा कि एक घंटे इंतजार के बाद भी पर्ची नहीं कटी।


कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल है। पर्ची नहीं कट रही है। इससे इलाज संभव नहीं है। ऐसे में अब लौटना पड़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी हड़ताल का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। इसके अलावा अन्य सीएचसी व पीएचसी में भी हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुईं।


उधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वंशमणि पांडेय ने कहा कि समान कार्य, समान वेतन के साथ ही वेतन विसंगति दूर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है।


जिला संयोजक अजय सिंह व डॉ. आमिर अब्बास ने कहा कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। अब और उपेक्षा नहीं बर्दाश्त की जाएगी। डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. आशा उपाध्याय, वीके गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. सुबेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।



जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार महिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए डॉ. शशिबाला, उमाकांत, सौरभ सिंह, निखिल श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक वे अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed