फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   668 नागरिकों का पूरा होगा पक्के घर में रहने का सपना

668 नागरिकों का पूरा होगा पक्के घर में रहने का सपना

Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
668 नागरिकों का पूरा होगा पक्के घर में रहने का सपना
668 लोगों का जल्द पूरा होगा पक्के घर में रहने का सपना
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के 668 पात्रों का पक्के आवास में रहने का बड़ा सपना केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया। प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत नगर पंचायत इल्तिफातगंज के 668 पात्रों के सापेक्ष 486 पात्रों के खाते में 2 करोड़ 43 लाख रुपये, जबकि 182 पात्रों के खाते में 2 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की राशि भेज दी गई। राशि उपलब्ध होने से शीघ्र ही संबंधित पात्र पक्के आवास में पहुंचकर सपना पूरा कर सकेंगे।

शहरी क्षेत्र के पात्रों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना की शुरुआत की। इसके तहत चयनित पात्रों के खाते में पक्के आवास के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है। योजना के तहत नगर पंचायत इल्तिफातगंज में पक्के आवास के लिए बीते दिनों कुल 1 हजार 26 ने आवेदन किया था। शासन के निर्देश पर हुए सत्यापन में 668 आवेदकों को पात्र पाया गया। 358 अपात्र पाए गए। पात्र आवेदकों का पक्के आवास में रहने का सपना पूरा हो सके, इसके लिए प्रथम चरण में 182 पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की राशि पूर्व में ही भेज दी गई थी।
विज्ञापन


इस बीच गत दिवस शासन से मिले 5 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की राशि के सापेक्ष 486 पात्रों के खाते प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि भेज दी गई। पूर्व में जिन 182 के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजी जा चुकी थी, उनका उपभोग प्रमाणपत्र मिलने के बाद दूसरी किस्त के रूप में 2 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये भेज दिए गए। ऐसे में शीघ्र ही अब संबंधित पात्रों का पक्के आवास में रहने का सपना पूर्ण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्के आवास में रहने का था सपना
प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने वाले यार मोहम्मद व मोहम्मद रब्बानी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनका सपना था कि वह भी अपने परिवार के साथ पक्के आवास में रह सकें। मजदूरी कर किसी प्रकार घर का खर्च चलाने के चलते पक्के आवास का निर्माण नहीं करा पा रहे थे। केंद्र सरकार ने इस योजना ने उनका सपना पूरा कर दिया। ऐसे ही कनीज फातिमा, नजरीन बानो व आसमा खातून ने कहा कि केंद्र सरकार की आवास योजना का लाभ उसे भी मिला है। अभी तक छप्परनुमा घर में परिवार के साथ रह रही थी। प्रथम किस्त की राशि उसके खाते में आई है। अब उसका पक्के आवास में रहने का सपना पूर्ण हो जाएगा।


पात्रों के खाते में भेजी गई राशि
बीते दिनों ही नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) से 668 आवास के लिए 5 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। इसमें से 486 पात्रों के खाते में प्रथम किस्त, जबकि 182 पात्रों के खाते में द्वितीय किस्त की राशि भेजी गई है। -उमेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत इल्तिफातगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed