{"_id":"5c435797bdec22093e7bf48c","slug":"154791733116-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्राज्यीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर्राज्यीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 मैच में दमखम दिखाएंगी बेटियां
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व सांसद रामपियारे सुमन की स्मृति में चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार 20 जनवरी को होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुभारंभ प्रमुख सचिव संस्कृति जितेन्द्र कुमार करेंगे। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच नेपाल व गोरखपुर की टीम के बीच होगा।
जिले में बीते वर्ष से पूर्व सांसद रामपियारे सुमन की याद में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ है। इस बार 20 जनवरी रविवार से होने वाला यह टूर्नामेंट चार दिवसीय होगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों व दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। आयोजक संस्था उर्मिला सुमन फाउंडेशन की अध्यक्ष तथा प्रतियोगिता संयोजिका रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख सचिव संस्कृति जितेंद्र कुमार करेंगे। वे लगभग एक घंटे तक प्रतियोगिता में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नेपाल, गोरखपुर, लखनऊ व प्रयागराज की टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। इन्हीं टीमों के बीच टी-20 आधार पर मैच होंगे। आयोजन समिति के सहसंयोजक राजन सुमन ने बताया कि पिच तैयार करने से लेकर बाउंड्री निर्धारण मानकों के अनुरूप कर लिया गया है। परिसर को व्यवस्थित कराया गया है, जिससे दर्शकों व खिलाड़ियों दोनों को असुविधा का सामना न करना पड़े। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का पहला मैच नेपाल व गोरखपुर की टीम के बीच होगा। जबकि दूसरे मैच में लखनऊ व प्रयागराज की टीम आमने सामने होंगी।