{"_id":"5c40bc0ebdec22733b51b9da","slug":"15477464412-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ की लागत से गड्ढामुक्त होंगे जिले के छह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ की लागत से गड्ढामुक्त होंगे जिले के छह मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा करोड़ से गड्ढामुक्त होंगे जिले के छह मार्ग
अंबेडकरनगर। लोगों के सुचारु आवागमन के लिए जिले की 6 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को सौंपी गई है। फरवरी माह के अंत तक संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़कों के गड्ढामुक्त होने से लगभग 45 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा न सिर्फ विभिन्न योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि पूर्व में निर्मित सड़कों को गड्ढामुक्त भी किया जा रहा है। अंबेडकरनगर जनपद में भी अलग-अलग योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने का भी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की छह सड़कों को गड्ढामुक्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपये की मांग की गई थी।
आमजन के हित को देखते हुए गत दिवस संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने को शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक राशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी। साथ ही फरवरी माह के अंत तक संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। यह भी निर्देशित किया गया कि गड्ढामुक्त करने में मानक का पूरा ध्यान दिया जाए। महज औपचारिकता ही न निभाया जाए। शासन से गड्ढामुक्त करने की हरी झंडी मिलने के साथ ही कार्यदायी संस्था ने टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उधर संबंधित सड़कों के गड्ढामुक्त होने से लगभग 45 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ये सड़कें होंगी गड्ढामुक्त
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि सैदापुर सुल्तानगढ़ मसेड़ा संपर्क मार्ग, दामोदरपुर चकिया संपर्क मार्ग, रसूलपुर उमरी खास संपर्क मार्ग, भीटी महरुआ संपर्क मार्ग, भीटी महरुआ से पीठापुर संपर्क मार्ग व बाला पैकोली से भटपुरवा संपर्क मार्ग को गड्ढामुुक्त किया जाएगा।
शीघ्र शुरू होगा काम
शासन से पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को छह सड़कों को गड्ढामुक्त करने की हरी झंडी मिली है। इसके लिए आवश्यक 1 करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि भी उपलब्ध हो गई है। फरवरी माह के अंत तक सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड