{"_id":"5c40bb22bdec22732c13f024","slug":"154774620512-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटकों व गोष्ठियों से मजबूत होगी मतदान जागरूकता मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटकों व गोष्ठियों से मजबूत होगी मतदान जागरूकता मुहिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुक्कड़ नाटकों व गोष्ठियों से मजबूत होगी मतदान जागरूकता मुहिम
अंबेडकरनगर। अधिकाधिक मतदान तथा ईवीएम जागरूकता की तैयारियां जिले में तेज हो चली हैं। जिले में पांच स्वीप मोबाइल वैन जागरूकता के अभियान में लगी हुई हैं। विभागों में जागरूकता मंच स्थापित करने का कार्य भी शुरू हो गया है। प्रशासन ने जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकों व गोष्ठियों का दौर भी तेज करने का निर्देश सभी पांच तहसीलों के अधिकारियों को दिया है।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में तैयारियां गति पकड़ने लगीं हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाए जा सकें, उन्हें शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके तथा ईवीएम, वीवी पैट व कंट्रोल यूनिट के बारे में जागरूक किए जाने के लिए ही आयोग ने तय किया है कि सभी सरकारी विभागों में जागरूकता मंच बनाए जाएंगे। आयोग के इन निर्देशों के अनुरूप जिले में तैयारियां शुरू हो चली हैं। दो दिन पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बैठक कर निर्देशित किया था कि यह गठन पूर्ण कर लिया जाए। इसके अनुरूप विभागों में जागरूकता मंच के गठन का कार्य शुरू हो गया है। इसमें एक नोडल अफसर के साथ ही एक सहयोगी कर्मचारी को भी रखा जा रहा है। इन दोनों की जिम्मेदारी है कि वह कार्यालय आने वाले व्यक्तियों से लेकर वहां कार्यरत कर्मचारियों व अन्य संबंधित लोगों को मतदान से लेकर ईवीएम एवं वीवी पैट आदि के बारे में जागरूक करेंगे।
इन तैयारियों से पहले मतदान व मशीन संबंधी जागरूकता के लिए पांच स्वीप मोबाइल वैन पहले से ही जिले में सक्रिय हैं। इन सभी मोबाइल वैन को एक एक तहसील मुख्यालय पर रखा गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस बीच अब जिला प्रशासन ने तय किया है कि नुक्कड़ नाटकों, गोष्ठियों तथा बैनरों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
स्कूलों मेें चलेंगे विशेष अभियान
जिला प्रशासन ने निर्णय किया है कि मतदान संबंधी जागरूकता का संदेश स्कूलों में खासतौर पर चलाया जाएगा। इससे न सिर्फ वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जागरूक होंगे, वरन उनके माध्यम से परिवार के अन्य सदस्यों तक निर्वाचन आयोग की मंशा पहुंचायी जा सकेगी। कुछ कॉलेजों में युवाओं को रोल मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे अगल बगल के स्कूलों, मोहल्लों व गांव में जाकर जनसामान्य को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेेंगे। वीवी पैट तथा ईवीएम का प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें इसके फायदे भी बताएंगे।
तेजी से शुरू हुई है मुहिम
जागरूकता मंच का गठन सरकारी विभागों के साथ ही निजी संस्थाओं में भी कराया जा रहा है। स्कूलों में विशेष अभियान चलेंगे। नुक्कड़ नाटक व गोष्ठियों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। फिलहाल पांच स्वीप मोबाइल वैन तहसीलों में जागरूकता मुहिम चला रहे हैं। -सुरेश कुमार, जिलाधिकारी