{"_id":"5c3f69a8bdec2273322c4255","slug":"15476598113-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटे दर पर यूरिया न बिकी, तो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटे दर पर यूरिया न बिकी, तो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगे दाम पर यूरिया बेचने वालों की खैर नहीं
अंबेडकरनगर। कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि घटी दर पर यूरिया खाद की बिक्री न की गई, तो संबंधित दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई होगी। जल्द ही अभियान चलाकर किसानों से आवश्यक फीडबैक लिया जाएगा।
किसानों से आह्वान किया गया कि यदि उनसे अधिक दाम लिया जाए, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें।
गौरतलब है कि बीते दिनों ही शासन ने यूरिया खाद के अलग-अलग वजन वाले बैग पर से अतिरिक्त टैक्स हटा लिया था। इससे यूरिया के 50 किलोग्राम बैग के दाम में 35 रुपये 50 पैसे तथा 45 किग्रा वाले बैग के दाम में 32 रुपये 50 पैसे की कमी हुई है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. धर्मराज ने बताया कि पूर्व में यूरिया के 50 किग्रा बैग का दाम 330 रुपये 50 पैसे था। 35 रुपये 50 पैसे की कमी के बाद अब 295 रुपये में इसकी बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार 45 किग्रा बैग का दाम 299 रुपये था। अतिरिक्त टैक्स हटाने के बाद 32 रुपये 50 पैसे दाम घटकर अब 266 रुपये 50 पैसे में बिक्री होगी।
उप कृषि निदेशक रामदत्त बागला ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में खाद दुकानदारों को निर्देशित किया कि अब शासन के निर्देशानुसार ही खाद की बिक्री की जाएगी।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नई दर पर खाद बिक्री नहीं की गई, तो संबंधित दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शीघ्र ही अभियान चलाकर जांच की जाएगी। साथ ही किसानों से वार्ता कर उनका फीडबैक लिया जाएगा।