{"_id":"5c3f69a5bdec223c5d7e21e7","slug":"154765980815-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने रौंदा, महरुआ में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने रौंदा, महरुआ में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत
अंबेडकरनगर। महरुआ बाजार में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव निवासी मंजूमणि सिंह (45) पुत्र कमला प्रसाद मंगलवार रात महरुआ बाजार स्थित एक ढाबे पर खाना खाने बाइक से जा रहा था।
पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। टक्कर की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन समेत भाग गया था।
स्थानीय लोगों ने मंजूमणि को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के अखंडनगर निवासी आरिफ (19) पुत्र मोहम्मद अशरफ मंगलवार देर शाम सुल्तानपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बसखारी निवासी सोनू (28) पुत्र फूलचंद्र बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय कुर्की बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासी जगदीश (38) पुत्र नन्हेराम मंगलवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर लौटते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।