फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उल्लास व श्रद्घा के सा मना जिले में मकर संक्रांति का पर्व

उल्लास व श्रद्घा के सा मना जिले में मकर संक्रांति का पर्व

Tue, 15 Jan 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
उल्लास व श्रद्घा के सा मना जिले में मकर संक्रांति का पर्व
अंबेडकरनगर। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को जिले में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक पूजन-अर्चन का दौर चला। विभिन्न नदियों व पवित्र तालाबों में लोगों ने स्नान कर दान पुण्य किया। कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। युवाओं ने पतंगबाजी की। जिला मुख्यालय समेत टांडा, आलापुर, भीटी व जलालपुर आदि क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन



मकर संक्रांति के मौके पर जिले में कई जगह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर, शहजादपुर स्थित रामजानकी मंदिर, शिवालय, हनुमान व आदि धार्मिक स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। लगभग पूरे दिन हवन-पूजन व खिचड़ी चढ़ाने का दौर जारी रहा।
विज्ञापन



घरों में भी खिचड़ी पर्व को लेकर उल्लास दिखा। बड़ी संख्या में लोगाें ने विभिन्न पवित्र नदियों व तालाबों में स्नान किया। इसके बाद दान पुण्य किया। इस दिन विशेष रूप से भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। मकर संक्रांति पर घरों में विभिन्न पकवानों के साथ ही खिचड़ी विशेष रूप से बनी। शहजादपुर रामलीला मैदान, जेतली इंटर कॉलेज व बीएन इंटर कॉलेज समेत विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने पतंगबाजी का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मुख्यालय के तमसा मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार पवित्र पावन सरयू में स्नान कर मंदिरों में स्थापित विग्रहों का पूजन-अर्चन कर पुरोहितों को दान दिया।



श्रीतामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, श्रीहनुमानगढ़ी घाट, राजघाट सहित अन्य सरयू घाटों पर लोगों की भीड़ रही। आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति के मौके पर विविध आयोजन हुए। जलालपुर, भीटी आदि क्षेत्रों में भी खिचड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed