फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सपा बसपा गठबंधन से अन्य राजनीतिक दलों में हड़कंप

सपा बसपा गठबंधन से अन्य राजनीतिक दलों में हड़कंप

Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सपा बसपा गठबंधन से अन्य राजनीतिक दलों में हड़कंप
अंबेडकरनगर। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट के निकट हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाकर लोकसभा चुनाव से पूर्व ताकत का प्रदर्शन किया। 63 किग्रा का केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर मंच साझा किया।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर व विधानमंडल के प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने संयुक्त रूप से 63 किग्रा का केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन



एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाई दी। राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। नोटबंदी व जीएसटी ने अर्थव्यवस्था पूरी तरह धराशायी कर दी है। महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा व मंडल कोआर्डिनेटर त्रिभुवनदत्त ने कहा कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। कर्ज में दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। असफलताओं को छिपाने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने में दोनों सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।


पूर्व सांसद राकेश पांडेय व जलालपुर विधायक रितेश पांडेय ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से अन्य राजनीतिक दल परेशान हो गए हैं। वे गठबंधन के बारे में अनर्गल बातें कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने जोश को लोकसभा चुुनाव तक कायम रखें।


गांव गांव, घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताएं। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष दर्शन भारती, रामशिरोमणि वर्मा, कुंवर जयसिंह सोनल, संजय राजभर, मंशाराम राजभर, मनोज वर्मा, संदीप आदि मौजूद रहे।



सपा नेताओं ने भी किया मंच साझा
सपा बसपा गठबंधन के बाद बसपा के पहले कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेताओं ने मंच साझा किया। एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से सबसे अधिक समस्या भाजपा को है। गठबंधन को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी व पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान ने कहा कि गठबंधन से परेशान भाजपा सीबीआई का गलत उपयोग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम खनन में खींचना यह दर्शाता है कि भाजपा गठबंधन से कितना अधिक दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed