फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जिले को मिली 31वीं पीएचसी की सौगात, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य 18-37-19

जिले को मिली 31वीं पीएचसी की सौगात, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य 18-37-19

Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिली 31वीं पीएचसी की सौगात, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य 18-37-19
अंबेडकरनगर। जिले को 31वें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात शासन ने दी है। जिला योजना के तहत आलापुर तहसील क्षेत्र के जल्लापुर में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पीएचसी के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपी गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 30 हजार लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन




मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। पूर्व से संचालित अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही मातृ-शिशु केंद्र तथा सीएचसी व पीएचसी का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन



मौजूदा समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है। बीते दिनों संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी ने मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए आलापुर में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने बीते दिनों सांसद के प्रस्ताव को संस्तुति प्रदान कर दी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पीएचसी के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला योजना के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से आलापुर तहसील क्षेत्र के जल्लापुर में 31वें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता विजय पाल ने बताया कि शासन से संस्तुति मिलने के बाद 31वें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। भूमि के रजिस्ट्रेशन के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। फरवरी के प्रथम सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 30 हजार लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


लोगों ने कहा, मिलेगी इलाज की अच्छी सुविधा
आलापुर विकास खंड के राजेंद्र व संदीप ने कहा कि नए पीएचसी की स्थापना से क्षेत्र के मरीजों को इलाज की समुचित सुविधा मिलेगी। अभी तक मरीजों को इलाज के रामनगर सीएचसी तक की दौड़ लगानी पड़ती है। सुनील कुमार व गंगाराम ने कहा कि जल्लापुर में पीएचसी की स्थापना किए जाने का निर्णय प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।



वर्जन
शीघ्र पूरी होंगी जरूरी औपचारिकताएं
आलापुर विकास खंड के जल्लापुर में डेढ़ करोड़ की लागत से 31वे पीएचसी के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की है। पीएचसी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके, इसके लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed