फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दूसरे चरण की पहली यूनिट से मार्च में शुरु होगा विद्युत उत्पादन

दूसरे चरण की पहली यूनिट से मार्च में शुरु होगा विद्युत उत्पादन

Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण की पहली यूनिट से मार्च में शुरु होगा विद्युत उत्पादन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी के दूसरे चरण की पहली यूनिट 660 मेगावॉट का उत्पादन मार्च महीने से शुरू हो जायेगी। परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। यह जानकारी एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक केएस राजीव ने मंगलवार एनटीपीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। बताया कि जो विद्युत उत्पादन होगा उससे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे अंबेडकरनगर जनपद को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन



बताया कि एनटीपीसी पूरे देश में लगी परियोजनाओं से कुल 52 हजार 946 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन कर रही है। परियोजना में कार्य करने वालों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए परियोजना के सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण व सुरक्षा पार्क का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन



इसमें संविदाकर्मियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी समय समय पर दी जायेगी। सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए इस वर्ष हमारा लक्ष्य शून्य दुर्घटना सुनिश्चित करना है। नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत एनटीपीसी के आस पास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए आंखों का नि:शुल्क आपरेशन, दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल वितरण समेत कई कार्य किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को बैग वितरण के साथ कई अन्य सुविधाओं का लाभ दिया गया। एनटीपीसी द्वारा शौचालय व सार्वजनिक स्थानों पर पूरे जिले में सोलर लाइट लगवाई गई। इसके अलावा एनटीपीसी जन कल्याणकारी कार्य करवा रही है। प्रेसवार्ता में कार्यकारी निदेशक महाप्रबंधक एन नटेसन, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा) पीयूष प्रधान, जयंत सेन शर्मा, डीके पटेल, डॉ उदयन तिवारी, दिनेश रस्तोगी, सुधीर कुमार, परवेज खान, आलोक सिंह, संतोष श्रीवास्तव व विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed