फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य नगर कीर्तन

गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य नगर कीर्तन

Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य नगर कीर्तन
टांडा (अंबेडकरनगर)। सिख पंथ के दसवें गुरु साहिब श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर मंगलवार को अपराह्न श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्यतापूर्वक परंपरागत नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सिख परिवार के अलावा सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं मुख्य मार्ग पर लगे तोरणद्वार के अलावा लोगों ने जगह जगह नगर कीर्तन की अगुवानी कर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन



श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन त्याग, बलिदान, संघर्ष, राष्ट्र प्रेम, शान्ति-सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया। गुरुद्वारे से निकल कर नगर के मोहल्ला हयातगंज, सब्जी मंडी, नगर पालिका, स्टेट बैंक, मीरानपुरा, महिला अस्पताल, आरकेबीके, पानी टंकी चौराहे से होकर चौक, घंटाघर, छज्जापुर होते हुए गुरूद्वारा पंहुच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन



श्रीगुरूद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह, सेक्रेटरी सरदार अंशू बग्गा, खंजाची सरदार राजेश सिंह सलूजा, सरदार हरजीत सिंह आदि की अगुवाई एवं सरदार राजेन्द्र सिंह सलूजा, हरजिन्दर सिंह, सतपाल सिंह सलूजा, निर्मलजीत सिंह आदि की देखरेख में संचालित नगर कीर्तन का जगह जगह लोगों द्वारा अरदास, पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर पालिकी साहिब के पीछे भजन कीर्तन करती महिलाओं का समूह कतारबद्ध बच्चों की टोली व सेवादारों की श्रद्धापूर्वक सेवाभाव नगरवासियों को बेबस आकर्षित कर रही थी। कीर्तन का नगर पालिका के पास खालसा ग्रुप के गुरूबक्स सिंह, स्टेट बैंक के पास सरदार राजेंद्र सिंह सलूजा, दिनेश नारायण सिंह, रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, शोभा सिंह आदि ने अगुवानी कर प्रसाद वितरित किया।


महिला अस्पताल के पास श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतनाम सिंह बग्गा व धर्मवीर सिंह बग्गा के साथ युवा सिख समाज के दर्जनों लोगों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ अरदास कर प्रसाद वितरित किये।



पानी टंकी के पास सरदार हरजीत सिंह पप्पू ने अरदास कर नगर कीर्तन की अगुवानी की। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग उत्साह पूर्वक शामिल रहे। एक पखवाड़े से चल रहे प्रकाशोत्सव का समापन धार्मिक वातावरण में हर्षोल्लास पूर्वक हुआ। श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार अंशू सिंह बग्गा ने प्रकाशोत्सव में सभी के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed