{"_id":"5c3b84d3bdec2273201781d0","slug":"154740462415-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से टांडा में सुधरेगी आवागमन व जल निकासी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से टांडा में सुधरेगी आवागमन व जल निकासी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ करोड़ से सुधरेगी आवागमन व जलनिकासी व्यवस्था
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा की लगभग 30 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती योजना अंतर्गत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 8 परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। इसमें इंटरलॉकिंग, सीसी मार्ग व नाली निर्माण का कार्य प्रमुखता से शामिल है। इन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य कराने का जिम्मा नगरीय विकास अभिकरण को सौंपा गया है। नगरवासियों को विकास कार्यों का अविलंब लाभ मिले इसके लिए 14 जनवरी से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। कार्यों का मुख्य उद्देश्य जलनिकासी व आवागमन व्यवस्था को बेहतर करना है। इसके लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में 44 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को कराए जाने की योजना तैयार की है। इनमें उन क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है जो मलिन बस्ती की श्रेणी में आते हैं, या फिर लंबे समय से विकास कार्यों से उपेक्षित हैं। इस पहल में टांडा नगर पालिका परिषद को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजनांतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च कर कर आवागमन व जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर करने की योजना तैयार की गई है। इसमें संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग ईंट लगाए जाएंगे, साथ ही जलनिकासी के उचित प्रबंध के लिए नाली का निर्माण होगा। शासन के निर्देश के क्रम में राज्य नगरीय विकास अभिकरण ने टांडा नगर पालिका के अल्पविकसित चार वार्डों को चिह्नित किया है।
इन आठ परियोजनाओं पर होगा काम
नगरीय विकास अभिकरण के वरिष्ठ लिपिक एचके मौर्य ने बताया कि टांडा नगर पालिका में अल्पविकसित योजना के तहत 8 कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें वार्ड नंबर 7 के मोहल्ला अलीगंज उत्तरी मुकतारनगर में अख्तर के मकान से इश्तियाक के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य, वार्ड नंबर 11 में श्रीराम के मकान से कामिल के मकान तक मिट्टी पटाई, सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य है। इसी वार्ड में अंसार अहमद के घर से रामअजोर गुप्त के मकान तक नाली निर्माण, तलवापार बाबा के पीछे साधू बाबा की भूमि से मुमताज के घर तक मिट्टी पटाई, सोलिंग, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, मोहल्ला हयातगंज में हनुमानगढ़ी से लालचंद्र कनौजिया के घर तक सीसी रोड व नाली, वार्ड नंबर 11 में जावेद के मकान से अहमद हसन के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, इसी वार्ड के जियालाल के घर से नेहाल अख्तर के घर तक सीसी व नाली निर्माण, शरीफ के घर से निनकऊ के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
शासन से प्रथम किश्त मिली
नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को कराने के लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में 44 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। 14 जनवरी सोमवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 20 जनवरी को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्यों को शुरू कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। -उमेश कुमार सिंह, नगरीय विकास अभिकरण अधिकारी