फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   थाने की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता

थाने की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता

Mon, 14 Jan 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
थाने की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता
थाने के निर्माण को लेकर पुलिस व सपा कार्यकर्ता भिड़े
विज्ञापन


जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाने के पीछे भूमि पर निर्माण को लेकर रविवार को पुलिस व सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। आरोप है कि, निर्माण के विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई और एक सपा नेता व उनके पुत्र को थाने में बिठा लिया गया, जबकि एक सपा कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया। इसे लेकर सपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 17 जनवरी को थाने के घेराव का निर्णय लिया है। तय किया गया कि सोमवार 14 जनवरी को डीएम से मिलकर उन्हें पूरे तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।

जलालपुर थाने के पीछे सपा नेता फूलचंद यादव का मुलायम सिंह महाविद्यालय है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर जलालपुर पुलिस थाने के पीछे खाली पड़ी भूमि पर चारदीवारी का निर्माण करा रही थी। तभी सपा नेता ने निर्माण का विरोध जताते हुए कहा कि जिस भूमि पर चारदीवारी बनवाई जा रही है, वह पुलिस प्रशासन की नहीं है। जलालपुर पुलिस का कहना था कि राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कराने के बाद ही निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में विरोध का कोई कारण नहीं है। इसके बाद भी हंगामा नहीं रुका तो पुलिस ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


आरोप है कि, सपा कार्यकर्ताओं की लाठियों से पिटाई भी की गई। यही नहीं एक सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि सपा नेता फूलचंद यादव व उनके पुत्र को जबरन थाने में बिठा लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर पार्टी नेता भड़क उठे। मामला बिगड़ता देख फूलचंद व उनके पुत्र को पुलिस ने छोड़ दिया, जबकि अखिलेश का चालान शांतिभंग में कर दिया। इसी घटना से नाराज समाजवादी पार्टी ने जलालपुर पुलिस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष व एमएलसी हीरालाल यादव ने बताया कि सोमवार 14 जनवरी को डीएम से मिलकर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद 17 जनवरी को जलालपुर थाने का घेराव होगा। जलालपुर थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना है कि किसी को थाने में बैठाया नहीं गया था। सिर्फ एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान हुआ है। पुलिस ने पैमाइश के बाद थाने की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed