{"_id":"5c3a20cfbdec22739d5367de","slug":"15473134844-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए अभी भी जिला अस्पताल में मुसीबत उठा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए अभी भी जिला अस्पताल में मुसीबत उठा रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में जांच के लिए भटक रहे मरीज
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में एक्स रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जाने वाले मरीजों की मुश्किलें दूर नहीं हो रही हैं। लगभग दस दिन पहले अस्पताल को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने वाले फुंका केबल को अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल को बिजली तो उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन सुचारु बिजली न मिलने से एक्स रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड का कार्य बाधित होता है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। या तो वे मायूस होकर घर लौट रहे, या फिर निजी पैथालॉजी सेंटरों पर जांच कराकर आर्थिक चपत झेल रहे।
पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड मशीनें सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। दरअसल लगभग दस दिन पूर्व जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए कोटवा महमदपुर से अस्पताल तक आने वाली अंडरग्राउंड केबिल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट जल गई थी। इससे अस्पताल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली तो उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन अघोषित कटौती व बार बार की ट्रिपिंग के चलते एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समुचित बिजली न मिलने से सुचारु रूप से मशीनों का संचालन न होने से ज्यादातर मरीजों को मायूसी ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
शनिवार को एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मसड़ा मोहनपुर निवासी मंजीत कुमार व वीरसिंहपुर निवासी रामचरन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक्स-रे के लिए तीसरी बार जिला अस्पताल आए हैं। सुचारु बिजली न मिलने से मशीन का संचालन नहीं हो सका। मजबूर होकर फिर से वापस जाना पड़ रहा।
एक्स-रे के लिए ही बसंतपुर से आई रीमा देवी ने कहा कि बिजली न होने का हवाला देकर शनिवार को दूसरे दिन भी उसे वापस कर दिया गया। लगता है कि अब बाहर ही जांच करानी होगी। सीटी स्कैन के लिए कटरिया से आए प्रदीप कुमार ने कहा कि उसे सीटी स्कैन कराना था। यहां कर्मचारियों ने बताया कि सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही। इसके चलते मशीन का संचालन बाधित हो रहा है।
पावर कॉर्पोरेशन को लिखा गया है पत्र
केबल दुुरुस्त कराकर जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्पताल को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। सुचारु बिजली न मिलने से जांच का कार्य कुछ प्रभावित होता है। -डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस