फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कैसे दूर हो जाम संकट, शहर में चल रहे 15 अवैध टैक्सी स्टैंड

कैसे दूर हो जाम संकट, शहर में चल रहे 15 अवैध टैक्सी स्टैंड

Sat, 12 Jan 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
कैसे दूर हो जाम संकट, शहर में चल रहे 15 अवैध टैक्सी स्टैंड
शहर में अवैध टैक्सी स्टैंडों से बढ़ रही जाम की समस्या
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। तेजी से बढ़ते जाम के संकट के बीच अकबरपुर शहर में टैक्सियों वालों को मनमानी करने की पूरी आजादी है। नगर पालिका परिषद, राजस्व प्रशासन तथा पुलिस में से किसी को भी इन पर नियंत्रण की सुध नहीं है। मनमानी कैसी और कितनी, ये इसी से पता चलता है कि टैक्सी स्टैंड का ठेका यूं तो छह स्थानों के लिए होता है, लेकिन कुल 21 क्षेत्र टैक्सी स्टैंड के रूप में तब्दील हो चुके हैं। नतीजतन प्रतिदिन भीषण जाम के रूप में सामने आ रहा है। 10 मिनट की दूरी तय करने में अक्सर आधे घंटे से लेकर एक घंटा तक लग जाता है। इसके बावजूद फिक्र कहीं नजर नहीं आती।

एक तरफ शहर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी तरफ अवैध टैक्सी स्टैंड में भी इजाफा हो रहा है। टैक्सी चालकों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि उनका जहां मन होता, वहीं स्टैंड बना लेते हैं। इन्हें रोकने की फुरसत न तो नगर पालिका प्रशासन को है और न ही राजस्व या फिर पुलिस प्रशासन को। नतीजतन जिला मुख्यालय पर टैक्सी स्टैंड का ठेका कुल छह जगहों के लिए होता है, लेकिन वैध अवैध स्टैंडों की संख्या इस समय 21 तक पहुंच गई है। इसमें अवैध टैक्सी स्टैंडों की संख्या 15 है। इसका खामियाजा न सिर्फ प्रतिदिन भीषण जाम के रूप में सामने आ रहा है, वरन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


ये हैं वैध टैक्सी स्टैंड
अकबरपुर नगर में मालीपुर रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास, रेलवे स्टेशन के पास, दोस्तपुर रोड पर काली मंदिर के निकट, पहितीपुर रोड पर कब्रिस्तान के निकट, फैजाबाद मार्ग पर कांजी हाउस के निकट तथा पटेलनगर में विद्युत कार्यालय के पास वैध टैक्सी स्टैंड की मंजूरी है। इन जगहों पर वाहन खड़े तो होते हैं, लेकिन इससे ज्यादा वाहन अवैध टैक्सी स्टैंडों पर खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं अवैध टैक्सी स्टैंड
दोस्तपुर चौराहा, फौव्वारा तिराहा, सहकारी समिति शहजादपुर, पुलिस चौकी के निकट जलालपुर रोड, शहजादपुर पुलिस चौकी के आगे मालीपुर रोड, इल्तिफातगंज रेलवे क्रासिंग, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर मोड़, कलेक्ट्रेट गेट, पुरानी तहसील तिराहा, ओवरब्रिज व पुराने तहसील तिराहे के बीच हनुमान मंदिर के निकट, गांधी आश्रम के निकट, कलेक्ट्रेट मोड़ के निकट, बनगांव मोड़ व पहितीपुर चौराहा मोड़ के आगे नई सड़क क्षेत्र अवैध टैक्सी स्टैंड में तब्दील हो चुका है। इन अवैध टैक्सी स्टैंडों के चलते शहर प्रतिदिन जाम के संकट से जूझता है।



जल्द हटेंगे अवैध स्टैंड
एडीएम गिरिजेश त्यागी का कहना है कि अकबरपुर नगर में जाम को लेकर ध्यान दिया जा रहा है। बीते दिनों एक कमेटी गठित की गई थी। उसने अतिक्रमण चिह्नित किया है। अब अवैध टैक्सी स्टैंडों को लेकर भी सख्ती की जाएगी। एएसपी अशोक कुमार राय का कहना है कि नो इंट्री का समय बढ़ाया गया है। नगर परिषद परिषद को पत्र भेजकर अवैध टैक्सी स्टैंडों को हटवाने को कहा है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed