{"_id":"5b97f8dc867a557f53454842","slug":"15366862841-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओबी शाखा के निकट जलाए गए बड़ी तादाद में एटीएम व पिन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीओबी शाखा के निकट जलाए गए बड़ी तादाद में एटीएम व पिन कार्ड
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। बैंक ऑफ बड़ौदा पतौना में बड़ी संख्या में एटीएम व पिन कार्ड जलाने का मामला मंगलवार को सामने आया। इसकी जानकारी होते ही तमाम उपभोक्ता मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ज्यादातर एटीएम पिन कार्ड ही जलाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया, जिससे कोई दूसरा नंबर पाकर उसका दुरुपयोग न कर सके। इस बीच जानकारी होते ही एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और जानकारी प्राप्त की।
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पतौना के बाहर मंगलवार को दोपहर बैंक के एक कर्मचारी ने बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड व कुछ कागजों का ढेर लगाकर उसमें आग लगा दी। कागज के साथ ही एटीएम कार्ड भी धू-धूकर जलने लगे। आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों की उस पर निगाह पड़ी, तो यह देखकर सन्न रह गए कि ढेर में तमाम एटीएम कार्ड भी जल रहे हैं।
जानकारी मिलते ही तमाम बैंक उपभोक्ता मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए बैंक प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि एटीएम के वितरण की जिम्मेदारी बैंक प्रशासन की है, लेकिन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बजाय उसे जला दिया गया।
विज्ञापन
लोगों के आक्रोश को शांत कराने के लिए शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर बाहर निकले और कहा कि एक-दो एटीएम कार्ड छोड़ ज्यादातर एटीएम पिन को जलाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे यह पिन कोड किसी ऐसे के हाथ न लग जाए और उसका दुरुपयोग हो सके।
इस बीच सूचना मिलते ही एलडीएम अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जायजा लेते हुए वहां मौजूद लोगों व शाखा प्रबंधक से इस संबंध में जानकारी ली। एलडीएम ने बताया कि यह ऐसे पिन कोड थे, जिन्हें उपभोक्ता नहीं ले गए। उसका दुरुपयोग रोकने के लिए ही उन्हें जला गया। मामले की जांच की जा रही है।