{"_id":"5b91619e867a557ebd686aeb","slug":"153625435214-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही महिला को जीप ने कुचला, ट्रामा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही महिला को जीप ने कुचला, ट्रामा रेफर
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासिनी सरिता (38) पत्नी रामबचन गुरुवार सुबह बसखारी बाजार के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी बसखारी के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी अशोक (33) पुत्र राजाराम गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर अकबरपुर थाना अंतर्गत पीरपुर गांव निवासी दिनेश (18) पुत्र जयराम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासिनी मनीषा (16) पुत्री सुभाष बुधवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। इब्राहिमपुर पूरनपुर निवासिनी मधुबाला (17) पुत्री झगरू गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है।