{"_id":"5b8ebada867a554869621a04","slug":"153608058918663-32-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवसों में पहंचे 663 फरियादी, 32 समस्याएं निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवसों में पहंचे 663 फरियादी, 32 समस्याएं निपटीं
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 663 फरियादियों ने संबंधित तहसीलों में पहुंचकर अपनी अपनी समस्या दर्ज कराई। मौके पर मात्र 32 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
अकबरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जो समस्याएं लंबित हैं, उनका अतिशीघ्र निस्तारण हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
कहा कि योजनाओं का पात्रों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि छोटे छोटे मामलों को आपसी सुलह समझौते से हल कर लेना चाहिए। इस दौरान कुल 164 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम गिरिजेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 199 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम रामशंकर की मौजूदगी में 85 शिकायतें आईं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम भरतलाल सरोज की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 154 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष 6 का मौके पर निस्तारण हुआ। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, सीडीओ उमेशनरायन पांडेय की अध्यक्षता में कुल 61 शिकायतें आईं जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।