{"_id":"5b8ebad1867a55481f7fe44e","slug":"15360805799-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ निकली दधिकांधव शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ निकली दधिकांधव शोभायात्रा
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। श्रीकृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला दधिकांधव उत्सव मंगलवार को उल्लास व श्रद्धा के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान निकली शोभायात्रा में लगभग तीन दर्जन झांकियां शामिल रहीं। उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
लगभग चार दशक से टांडा में मनाए जा रहे दधिकांधव उत्सव का उल्लास मंगलवार को बढ़-चढ़कर देखने को मिला। शोभायात्रा की शुरुआत नगर से हुई। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा चौक पहुंची, जहां उसका स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में श्रीगिरधर संकीर्तन मण्डल, श्री हरिकीर्तन मण्ंडली छज्जापुर, श्रीकृष्ण दधिकांधव सेवामंडल, श्रीकृष्ण बालसेवा समिति हयातगंज, श्री बालपुष्प संकीर्तन समाज काजीपुरा आदि की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा की शुरुआत झारखंडी मोहल्ले से हुई। चौक पहुंचने पर सभी झांकियों का भव्य स्वागत किया गया। विधिविधान से पूजा-अर्चना भी हुई।
विज्ञापन
यहां समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। विधायक संजू देवी व उनके प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने दधिकांधव उत्सव में शामिल लोगों को शुभाकामनाएं दीं और झाकियों से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
देर शाम निकली शोभायात्रा को देखने के लिए टांडा नगर के अलावा आसपास क्षेत्रों के भी श्रद्धालु एकत्र हुए। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कर रखे थे। कौमी एकता का भी परिचय स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लेने के साथ ही लोगों को पर्व की बधाई भी दी।
शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे दधिकांधव समाज के अध्यक्ष बाबा अरुणदास व महामंत्री आशुतोष पांडेय के अलावा नगर के कई अन्य गणमान्य नागरिक व पूजा समितियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।