फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हर्षोल्लास के साथ जिले में मना भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

हर्षोल्लास के साथ जिले में मना भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ जिले में मना भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
अंबेडकरनगर। कहीं रविवार, तो कहीं सोमवार मध्यरात्रि भगवान कृष्ण का जन्म होते ही समूचा माहौल हरे कृष्ण, हरे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। चारों तरफ उल्लास का माहौल उत्पन्न हो गया। श्रद्धालु भक्तिमय गीतों की धुन पर थिरक उठे। बलिहारी भगवान कृष्ण की विशेष पूजन अर्चन के साथ ही आरती उतारी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह सजी भव्य व आकर्षक झांकियों पर पहुंचकर माथा टेका और मन्नत मांगी।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जिले में उल्लास के साथ मना। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार मध्यरात्रि, तो कुछ क्षेत्रों में सोमवार मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जगह जगह सजी भव्य झांकियों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के जन्म के मंचन का आनंद लिया। भगवान के जन्म लेते ही चारों तरफ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गुंजने लगे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने न सिर्फ विशेष पूजा अर्चना की, बल्कि आरती भी उतारी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं में प्रसाद का भी वितरण किया गया। जिला मुख्यालय पर शहजादपुर चौक, पंडाटोला, पटेलनगर, बस स्टेशन क्षेत्र में रविवार मध्यरात्रि, तो पुलिस लाइन परिसर में सोमवार मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जगह जगह सजी भव्य व आकर्षक झांकियों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जन्म के मंचन का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के पावन तट पर स्थित टांडा नगर में भी घर घर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव बड़ी धूमधाम से मना। श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में जहां साधु संतों ने भगवान के अवतार लेने के समय उनकी पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया वहीं नगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश मिश्र की देखरेख में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।

श्री उदासीन आश्रम बड़ा फाटक मंदिर छज्जापुर में महंत डॉ चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की देखरेख में भगवान के जन्मदिन मौके पर कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन किया। मोहल्ला मुबारकपुर में पं हरिश्चंद्र मिश्र की देखरेख में जन्मोत्सव कार्यक्रम देर रात तक चला। यहां भी लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व हंसवर थाना परिसर में धूमधाम से मना। एसओ रामअवतार ने पुलिसकर्मियों समेत भगवान श्रीकृष्ण की पूजना अर्चना की। मध्य रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के उपरांत कीर्तन का समापन हुआ। पुलिसकर्मियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। आयोजन को सफल बनाने में डब्ल्यू सोनी, दुर्गेश यादव, नारद विश्वकर्मा, संतलाल, चिंटू सिंह आदि ने विशेष योगदान दिया।


महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, एसओ दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जन्माष्टमी के मौके पर पूजन किया। भगवान कृष्ण की झांकी सजाकर कीर्तन भी किया। अहिरौली थाने में एसओ संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जन्माष्टमी का पर्व मनाया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार थाने में एसओ बीएल मिश्र की अध्यक्षता में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मना। बेवाना, मालीपुर, जलालपुर, जैतपुर, टांडा, अलीगंज व इब्राहिमपुर आदि थानों में कृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed