फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 पुरवों में भरा बाढ़ का पानी

11 पुरवों में भरा बाढ़ का पानी

Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
11 पुरवों में भरा बाढ़ का पानी
टांडा/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। उफनाई सरयू नदी के जलस्तर में मंगलवार को सुबह दो सेमी. की मामूली कमी दर्ज हुई है। नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम खतरे के निशान से 55 सेमी. ऊपर पहुंचकर स्थिर हो गया। जलस्तर में विशेष कमी न होने से टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के 11 पुरवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है, जबकि लगभग एक दर्जन गांव दो या तीन तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन


दोनों तहसील क्षेत्रों में लगभग तीन हजार बीघा फसल में बाढ़ का लगातार बने रहने से अब फसल के सड़ने की संभावना बढ़ गई है। इससे संबंधित किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न हो गई हैं।
विज्ञापन


सरयू नदी के उफान में कोई विशेष कमी नहीं आ रही है। सोमवार दोपहर तक जलस्तर खतरे के निशान से 57 सेमी. ऊपर बना हुआ था। मंगलवार को सुबह छह बजे से जलस्तर में कमी शुरू हुई। दोपहर तक दो सेमी की मामूली कमी के बाद नदी खतरे के निशान से 55 सेमी. ऊपर पहुंचकर स्थिर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर में हुई मामूली कमी के बावजूद टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती क्षेत्र स्थित प्रभावित गांवों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। टांडा तहसील अंतर्गत माझा उलटहवा के दिलशेर का पूरा, जालिम का पूरा, बाबूराम का पूरा समेत सात पुरवों, जबकि आलापुर तहसील अन्तर्गत अराजी देवारा के कल्लू का पूरा, बद्री का पूरा, सत्यनरायन का पूरा में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसके अलावा टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन गांव भी दो या तीन तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

सरयू नदी के उफान के चलते लगभग तीन हजार बीघा फसल अभी भी पूरी तरह जलमग्र है। इससे फसलों के सड़ने की संभावना बढ़ गई है। प्रभावित किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र ही पानी नहीं हटा, तो फसल बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इससे न सिर्फ किसानों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें होंगी, बल्कि मवेशियों के चारे का संकट भी बढ़ जाएगा।


एडीएम गिरिजेश त्यागी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और उन्हें दूर कराया जा रहा है। कहा कि मवेविशयों के समक्ष चारे का संकट न हो, इसके लिए चारे का वितरण भी समय समय पर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed