{"_id":"5b8ebac4867a55485b30db4d","slug":"15360805661224-80-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली को तरसे 80 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली को तरसे 80 हजार लोग
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे से अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर व स्पेयर फीडर से जुड़े लगभग 80 हजार लोगों की बिजली आपूर्ति ठप है। दरअसल अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार की शाम पेड़ की डाल गिरने से हाइटेंशन लाइन का तार क्षतिग्रस्त हो गया। टूटे तार को मंगलवार की शाम तक भी दुरुस्त नहीं किया जा सका था। इसके चलते जहां संबंधित उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, वहीं मंगलवार को सुबह पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया। लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ी।
सोमवार की शाम लगभग छह बजे अचानक अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट एक पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन के तार पर गिर पड़ी। इससे चार खंभों के बीच का तार क्षतिग्रस्त हो गया। नतीजा यह हुआ कि अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर व स्पेयर फीडर से जुड़े गदायां, अमरौला, अहरिया, लहनीपुर, सद्दरपुर, ककरडिल्ला, गंजा, इटरौरा, सैदापुर गांव, बभनापुर, कजरी जमालुद्दीनपुर, मोहरिया खानपुर, अटंगी, किशुनपट्टी, जगदीशपुर, रानीपुर, समैसा, पकड़िया, गौरा, बरधाभिउरा, मुंगरी, भुड़कुलवा, सोनगांव, जमालपुर, कटरिया, घटकना, गोदमिया, बदलपुर, चनवां, अंधियरवा, कोडरी, मीरपुर शेखपुर, धौरहरा, बभनगवां, गौहन्ना, सिझौली समेत लगभग चार दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
पहले तो संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने इसे सामान्य कटौती समझा, लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन घनघनाने लगे। उन्हें तार के क्षतिग्रस्त होने व उसे शीघ्र ही ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया, हालांकि गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
नतीजा यह रहा कि संबंधित गांवों से जुड़े करीब 80 हजार लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्या मंगलवार को सुबह पेयजल को लेकर हुई। एक-एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें इधर-उधर की भागदौड़ करनी पड़ी। मंगलवार की शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति विद्युत बहाल नहीं की जा सकी थी।
उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
कटरिया के सुनील कुमार व सालिकराम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीते एक माह में यह तीसरा मौकेा है, जब स्पेयर व टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को इस प्रकार की समस्या से दो-चार होना पड़ा। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। सोनगांव के दिलीप कुमार व अरविंद ने कहा कि जब कोई पर्व होता है, तो अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। पहले बकरीद पर बिजली पूरी रात गायब थी और अब जन्माष्टमी पर्व पर पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को समुचित कदम उठाना चाहिए।
गड़बड़ी दूर कर बहाल की गई आपूर्ति
हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे टाउन व स्पेयर फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मंगलवार को देर शाम गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- एके यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत