फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मंदिरों में गूंजे हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल के उद्घोष

मंदिरों में गूंजे हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल के उद्घोष

Sun, 02 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में गूंजे हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल के उद्घोष
अंबेडकरनगर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को उल्लासपूर्वक मनाने की तैयारियां जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार को ही पूर्ण कर ली गईं। जगह जगह भव्य व आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इस बीच कई जगहों पर रविवार रात ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाए जाने की तैयारियां की गई हैं। पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील टांडा तहसील क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल का उद्घोष जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर रविवार देर शाम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गूंजने लगा। जिला मुख्यालय के अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में रविवार आधी रात के बाद भगवान कृष्ण के जन्म को लेकर भव्य व आकर्षक झांकियां रविवार देर शाम ही सजा ली गईं। अकबरपुर नगर के शहजादपुर रामजानकी मंदिर, गांधी आश्रम परिसर, शहजादपुर चौक व पटेलनगर आदि क्षेत्रों में रविवार रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के मंचन की तैयारियां की गई हैं। हालांकि अकबरपुर नगर में पुलिस लाइन समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में सोमवार रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में रविवार आधी रात के बाद जन्मोत्सव मनाया जाना था, वहां रविवार दिन में ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर, हनुमानगढ़ी, कस्बा पूरब व छज्जापुर में रविवार आधी रात कृष्ण गोपाल का जन्म मनाने की तैयारियां देर शाम तक पूरी कर ली गईं। संबंधित क्षेत्रों में भव्य झांकियां सजाई गईं। इन क्षेत्रों में सोमवार को व्रत रखा जाएगा। इसी प्रकार जिले के अन्य कई क्षेत्रों में भी कहीं रविवार आधी रात, तो कहीं सोमवार आधी रात को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जलालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर व आसपास के क्षेत्रों में मुख्य रूप से रविवार रात ही जन्माष्टमी का पर्व मनेगा। हालांकि कई जगहों पर सोमवार को भी जन्मोत्सव होगा।
विज्ञापन

उधर पर्व के मद्देनजर सोमवार को रखे जाने वाले व्रत की भी सभी तैयारियां रविवार को पूर्ण कर ली गईं। व्रत रखने वालों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर व्रत संबंधित सामग्रियों की खरीदारी की। बाजारों में रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। इस बीच पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग सेऌ निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। प्रमुख झांकियों के स्थल पर जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, वहीं संवेदनशील टांडा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed