फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सन्नाटे व प्रचार प्रसार के अभाव में शुरु हुआ संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

सन्नाटे व प्रचार प्रसार के अभाव में शुरु हुआ संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

Sat, 01 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सन्नाटे व प्रचार प्रसार के अभाव में शुरु हुआ संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान
अंबेडकरनगर। जिले के 1146 बूथों पर शनिवार से विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ। प्रचार-प्रसार के अभाव में पहले दिन बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंच सके। अभियान की सफलता को 115 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 196 सुपरवाइजर तैनात कर दिए गए हैं जो लगातार बूथों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जो दो माह तक चलेगा। सभी बूथों पर मतदाता नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन का काम करा सकते हैं। इस अवधि में 9 व 23 सितंबर तथा 7 अक्तूबर, 14 एवं 28 अक्तूबर को विशेष अभियान चलेगा। अन्य दिनों में भी बूथों पर दावे किए जा सकते हैं। इस बीच शनिवार को जिले के 1146 बूथों पर विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई। अकबरपुर नगर के राजकीय रमाबाई महिला महाविद्यालय में अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। हम सभी को इस अधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो जरूर बढ़वा लें ताकि वे भी मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभियान को सफल बनाने के लिए 1146 बूथों पर कुल 2008 बीएलओ की तैनाती की गई है। प्रचार-प्रसार के अभाव ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंचे। सन्नाटा होने के चलते कुछ बूथों से समय से पहले ही बीएलओ नदारद हो गए। इस बीच अभियान को सफल बनाने के लिए 115 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 196 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। अकबरपुर नगर के शहजादपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे अब्बास ने कहा कि केंद्र पर नाम घटाने का फार्म ही मौजूद नहीं था। एक फार्म था जिसकी फोटो कॉपी कराने कोई ले गया था। जलालपुर निवासी सुरेश तिवारी के मुताबिक वह नगपुर केंद्र पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी ही नहीं था। जहांगीरगंज के दिवाकर ने बताया कि ऐसे अभियान को लेकर प्रचार-प्रसार कराया जाए तभी समुचित लाभ मिलेगा। कहा कि स्थानीय केंद्र पर सिर्फ एक कर्मचारी था जो आने के कुछ देर बाद ही लौट गया था। दोपहर बाद यहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते नाम बढ़वा लें युवा मतदाता
वरिष्ठ लिपिक शहंशाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए युवाओं के सामने एक सुनहरा मौका है। समय रहते वे अपना नाम सूची में बढ़वा लें ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बताया कि नाम बढ़ाने के प्रारूप-छह, नाम घटाने के लिए प्रारूप-सात व संशोधन के लिए प्रारूप-आठ फार्म भरना होगा।

इन नंबरों पर करें शिकायत
वरिष्ठ लिपिक शहंशाह ने बताया कि यदि किसी को नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन में बूथों पर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे संबंधित एसडीएम, एडीएम व निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एसडीएम सदर के मोबाइल नंबर 9454416124, एसडीएम आलापुर के 9454416128, भीटी के 9454416125, एसडीएम जलालपुर के 9454416127 व टांडा के 9454416126, एडीएम के 9454417910 व निर्वाचन अधिकारी के नंबर 9454418044 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन में मतदाताओं को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्हें सख्ती से निर्देशित किया गया है कि प्रारूप 6, 7 व 8 फार्म में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। -गिरिजेश त्यागी, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed