फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आयुष्मान भारत योजना के लिए विभाग ने कसी कमर, सवा लाख को मिलेगा लाभ

आयुष्मान भारत योजना के लिए विभाग ने कसी कमर, सवा लाख को मिलेगा लाभ

Thu, 30 Aug 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के लिए विभाग ने कसी कमर, सवा लाख को मिलेगा लाभ
अंबेडकरनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के करीब सवा लाख गरीबों को पांच लाख रुपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर पात्रों के स्थलीय सत्यापन के बाद अब संबंधित अस्पतालों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 सितंबर से शुरू होने वाली इस योजना के लिए स्वास्थ्य महकमे को विभिन्न क्षेत्रों के कुल 14 सरकारी व निजी अस्पतालों का चयन करना है। फिलहाल विभाग ने अब तक चार सरकारी व एक निजी अस्पताल को चयनित किए जाने का दावा किया है। साथ ही योजना के व्यापक प्रचार प्रसार की रूपरेखा भी तय कर ली गई है।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सकरार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना संचालित हो रही थी। इस योजना के तहत गरीबों परिवार को निशुल्क उपचार का लाभ दिया जाता था। हालांकि भ्रष्टाचार की वजह से यह योजना पूरी तरह धराशायी हो गई। बाद में सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। अब मौजूदा केंद्र सरकार ने गरीब मरीजों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार का लाभ देने की योजना तैयार की है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा। शासन द्वारा जिले में 01 लाख 35 हजार 939 पात्रों गरीबों का चयन इस योजना के तहत किया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र के 26 हजार 545 व ग्रामीण क्षेत्र के 01 लाख 09 हजार 394 पात्र शामिल हैं। शासन द्वारा उपलब्ध करायी गई सूची का सत्यापन भी स्वास्थ्य महकमा ने करा लियता है। इसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब अस्पतालों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अस्पताल समेत विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 अस्पतालों को चयनित किया जाना है। पांच अस्पतालों का चयन हो चुका है। इसमें जिला अस्पताल, सीएचसी जलालपुर, सीएचसी टांडा व सीएचसी बसखारी का चयन हो चुका है। इसके अलावा एक अन्य निजी अस्पताल रामा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल अकबरपुर को भी चयनित कर लिया गया है। अन्य अस्पतालों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने वाले निजी अस्पतालों को कतिपय खामियां दूर करने को कहा गया है। इस बीच योजना को लेकर 25 सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का विभाग ने दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रकार की बीमारियां होंगी कवर
योजना में इलाज के लिए सभी प्रकार की बीमारियां कवर होंगी। गंभीर किस्म के रोगों का भी इलाज किया जाएगा। एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का इलाज होगा। पात्रों का चयन शासन स्तर से ही किया गया है।


पूरी की जा रही आवश्यक तैयारी
आयुष्मान भारत योजना के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। पात्र गरीबों का चयन योजना के तहत हो चुका है। 5 सरकारी व निजी अस्पतालों का चयन हो चुका है। 11 अन्य अस्पताल ऑनलाइन आवेदन किए हैं। उन्हें मानक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मानक पूरा करने वाले नौ अस्पताल का जल्द चयन किया जाएगा। पात्रों को योजना के तहत समुचित लाभ दिया जाएगा। -डॉ. आशुतोष सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed