फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुरानी पेंशन बहाली को राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर भरी हुंकार

Wed, 29 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर भरी हुंकार
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी मंच जिला इकाई के आह्वान पर तीन दिनी आंदोलन बुधवार को शुरू हो गया। सभी कर्मचारियों व शिक्षकों ने अपने अपने कार्यालयों में कार्य बहिष्कार किया। हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। तहसील मुख्यालय पर एकजुट कर्मचारियों ने धरना भी दिया। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। राज्य कर्मचारियों के सामूहिक कार्य बहिष्कार के चलते कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता रामसुंदर वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को राज्य कर्मचारियों ने अकबरपुर तहसील परिसर में धरना दिया। कहा कि सरकार को अविलंब पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी होगी। बुढ़ापे में पेंशन ही उनका सहारा है। ऐसे में सरकार पेंशन बंद कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार को लाखों राज्य कर्मचारियों के दर्द को समझते हुए इसे बहाल करना होगा। अध्यक्ष ने कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए पूरी मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने भी पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से विचार करना होगा। कहा कि राज्य कर्मचारी अब बगैर इसे बहाल कराए चुप नहीं बैठेंगे। ऐसे में सरकार को इसे लागू करने पर मजबूर होना पड़ेगा। वक्ताओं ने मांग न पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। कहा कि सभी विभागों के राज्य कर्मचारियों को इसके लिए बगैर किसी भेदभाव के एकजुट होना होगा। इस मौके पर कृपाशंकर, रामनवल, संतोष कुमार, राघवेंद्र, किशोर, अमजद अली, रामचेत वर्मा समेत लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलामंत्री राजेश कुमार व ब्लाक अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में बृजेश कुमार मिश्र व महेंद्र गुप्त के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आवाज उठायी गई। आलापुर, टांडा भी एकजुट राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आवाज उठायी। कहा कि सरकार को कर्मचारियों के दर्द को समझते हुए अविलंब पेंशन बहाली का शासनादेश लागू करना चाहिए। कर्मचारी 30 अगस्त को तहसील मुख्यालयों व अपने कार्यालयों पर प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद आगामी 31 अगस्त को सभी राज्य कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना बहाली के समर्थन में शिक्षकों ने भी कार्य बहिष्कार किया। हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के रवैए का विरोध जताया। सरकार से अविलंब पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की मांग की। परिषदीय विद्यालय के अलावा माध्यमिक विद्यालयों के भी शिक्षकों ने भी इसमें योगदान दिया। हड़ताल के चलते तमाम विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed