{"_id":"5b85805f42c79246633fe198","slug":"153547579510-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में हुआ जमकर हंगामा, अराजकतत्वों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में हुआ जमकर हंगामा, अराजकतत्वों की पिटाई
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के दोस्तपुर रोड स्थित विंदेश्वरी महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को दोपहर जमकर हंगामा हुआ। महाविद्यालय प्रशासन के मुताबिक कुछ अराजकतत्वों ने छात्राओं से अभद्रता का विरोध करने पर एक शिक्षक की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित छात्रों और ग्रामीणों ने अराजकतत्वों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी।
इस पर अराजकता फैला रहे कई युवक भाग खड़े हुए, लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसे बाद में पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में महाविद्यालय प्रबंधक ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उधर, महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप है कि एडमीशन से जुड़े एक विवाद में छात्र व उसके साथियों को बंधक बनाकर पीटा गया।
अकबरपुर नगर से सटे बरधाभिउरा स्थित विंदेश्वरी महाविद्यालय परिसर में दोपहर को तीन युवक पहुंचे। वे सभी गृह विज्ञान इकाई के निकट खड़े होकर छात्राओं से अभद्रता कर रहे थे। इसी बीच शिक्षक सतीश प्रजापति वहां पहुंचे और उन्होंने युवकों को बुलाकर यहां आने का कारण पूछा। बाहरी होने के कारण उन तीनों को महाविद्यालय से बाहर कर दिया गया। लगभग आधे घंटे बाद युवक अपने साथियों के साथ वाहनों से कॉलेज आ धमके और सीधे स्टाफ रूम पहुंचे। इसके बाद अभद्रता करते हुए वहां मौजूद शिक्षकों की पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
शिक्षकों को पिटता देख महाविद्यालय के छात्र आक्रोशित हो उठे। गुहार मचाते हुए उन्होंने मारपीट कर रहे युवकों को दौड़ा लिया। इस बीच कुछ ग्रामीण भी लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। छात्रों व ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अराजकतत्व वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि ग्रामीणों ने दौड़ाकर रतनपुर निवासी युवक सलमान को पकड़ लिया।
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सलमान को अभिरक्षा में ले लिया और थाने ले आई। बाद में महाविद्यालय प्रबंधक रक्षाराम वर्मा ने कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया कि कुछ बाहरी युवक कॉलेज परिसर में छात्राओं से अश्लील हरकतें कर रहे थे। जब शिक्षकों ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।
इस बीच आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन ने एडमीशन से जुड़े एक मामले में छात्र व शिक्षक से हुए विवाद के बाद छात्र की पिटाई कर दी। उसने इसकी जानकारी साथियों को दी, तो वे सब जानकारी करने पहुंचे। इस दौरान छात्रों को घेरकर एक कमरे में बंद कर दिया गया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। महाविद्यालय प्रबंधक ने हालांकि इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। उधर, कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।