फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   वेतन न मिलने से भड़के शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

वेतन न मिलने से भड़के शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 28 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने से भड़के शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
अंबेडकरनगर। जुलाई का वेतन भुगतान न होने से गुस्साए अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने मंगलवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कहा गया कि वेतन भुगतान की मांग कई बार की गई, लेकिन उसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


विद्यालय के दो शिक्षकों की सेवा पुस्तिका वेतन निर्धारण के लिए डीआईओएस कार्यालय में एक माह से रखी है, लेकिन उसका अब तक निस्तारण नहीं हो सका है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बीएन इंटर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अध्यापक आनंद द्विवेदी ने कहा कि अगस्त समाप्त होने को है, लेकिन अब तक जुलाई के वेतन का भी भुगतान नहीं हो सका है। इससे लगभग 60 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वेतन भुगतान के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। शिक्षकों व कर्मचारियों की इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक राजितराम यादव व बच्चूलाल की सेवा पुस्तिका वेतन निर्धारण के लिए एक माह से डीआईओएस कार्यालय में रखी हुई है, लेकिन उसका निस्तारण अब तक नहीं हो सका है। इससे दोनों अध्यापकों का वेतन भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर अखिलेश कुमार, राजितराम, बच्चूलाल, राजेश, अनुराग, राकेश, कृपाशंकर, दयाशंकर, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed