फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बीएसएनएल नेटवर्क में गड़बड़ी से ठप हुए बैंकिंग कार्य

बीएसएनएल नेटवर्क में गड़बड़ी से ठप हुए बैंकिंग कार्य

Tue, 28 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल नेटवर्क में गड़बड़ी से ठप हुए बैंकिंग कार्य
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को पूर्वाह्न बाद बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया। फैजाबाद जनपद में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते जिले में जहां लगभग पांच करोड़ का बैंकिंग कार्य प्रभावित हुआ, वहीं अकबरपुर तहसील व एआरटीओ कार्यालय में कामकाज नहीं हो सका। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने वालों को भी मायूसी हाथ लगी। शाम तक नेटवर्क ठीक न होने से जहां ज्यादातर बैंकों में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा, वहीं खतौनी आदि निकलवाने गए लोगों को भी खाली हाथ घर लौटना पड़ा। देर शाम तक गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार सेवा में अक्सर गड़बड़ी होती रहती है, जिसका खामियाजा आमतौर पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। मंगलवार पूर्वाह्न बाद एक बार फिर से बीएसएनएल सेवा ठप हो गई। बताया गया कि फैजाबाद में तकनीकी गड़बड़ी के चलते नेटवर्क बाधित हुआ है।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि एसबीआई शाखा शहजादपुर में जहां पूरी तरह कामकाज ठप हो गया, वहीं बीओबी व एसबीआई मुख्य शाखा में भी कुछ देर के लिए कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में निजी संचार सेवा से कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कई बैंक शाखाओं में भी कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि धननिकासी व जमा करने समेत अन्य कार्यों से आने वाले उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एसबीआई शहजादपुर शाखा के प्रबंधक अमरजीत ने बताया कि दूरसंचार सेवा के ठप होने से कार्य प्रभावित हुआ था।

बीएसएनएल सेवा के ठप होने से अकबरपुर तहसील में भी कार्य प्रभावित हुआ। खतौनी निकलवाने, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र प्राप्त करने पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। एआरटीओ कार्यालय में भी सेवा के ठप होने का साफ असर देखने को मिला। इसके अलावा लगभग डेढ़ लाख बीएसएनएल सिमधारकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें बात करने के लिए निजी दूरसंचार सेवा का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।


एलडीएम एके सिंह ने कहा कि बीएसएनएल नेटवर्क की गड़बड़ी से दिक्कत आई थी। कई जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्था से काम कराया गया। लगभग पांच करोड़ के लेनदेन पर असर पड़ा है। उधर, जेटीओ उदयराज ने बताया कि फैजाबाद जनपद में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते बीएसएनएल सेवा प्रभावित हुई थी। देर शाम ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed