{"_id":"5b85805742c792464c73e541","slug":"15354757882020-53-09-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपिन मिश्र होंगे नए एसपी, संतोष भेजे गए फतेहगढ़ 20-53-09","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिपिन मिश्र होंगे नए एसपी, संतोष भेजे गए फतेहगढ़ 20-53-09
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग दस माह का कार्यकाल व्यतीत करने वाले एसपी संतोष कुमार मिश्र का मंगलवार को फतेहगढ़ तबादला हो गया। जिले के नए एसपी के तौर पर अब विपिन कुमार मिश्र कार्यभार संभालेंगे।
बीती 27 अक्तूबर को जिले में पुलिस कप्तान के तौर पर कार्यभार संभालने वाले संतोष कुमार मिश्र ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में तेजी से कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम शुरू किया था। जिले में पुलिसकर्मियों से रूटमार्च कराने तथा स्वयं लगातार इसका नेतृत्व करने के साथ ही उन्होंने रूटमार्च के दौरान जनसंवाद पर काफी फोकस किया।
पीड़ित लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपना संवेदनशील चेहरा भी मजबूती से लोगों के सामने रखा। पुलिसकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का आलम यह था कि वे अक्सर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों व उनके बच्चों के साथ तरह तरह के खेल में हिस्सा लेते रहते थे।
विज्ञापन
पिछले कई वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील हो चुके अंबेडकरनगर जनपद में इस बार कांवड़ यात्रा को कुशलतापूर्वक संपन्न करा लेने का श्रेय भी उन्हें गया। टांडा में यात्रा के दौरान हुए पथराव को तत्परतापूर्वक संभाल ले जाने में जो सफलता पुलिस को मिली, उससे एक बड़ा विवाद टल गया।
पूर्व में आलापुर विधायक अनीता कमल ने उन्हें व डीएम को हटाए जाने का पत्र लिखा था, लेकिन सिर्फ डीएम अखिलेश सिंह का ही स्थानांतरण हुआ। बीच में कई बार उनके स्थानांतरण को लेकर लोग जोर लगाते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
उच्चाधिकारियों ने साफ संदेश दिया था कि कांवड़ यात्रा व बकरीद पर्व तक उन्हें जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती से संभाले रखना होगा। हुआ भी यही। पर्व निपटने के बाद अब उन्हें फतेहगढ़ का नया एसपी बना दिया गया है। जिले के 42वें एसपी के तोर पर विपिन कुमार मिश्र अब यहां अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे अभी हरदोई में पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्यरत हैं।