फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
टांडा (अंबेडकरनगर)। हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को खरगूपुर दास गांव के ग्रामीणों ने टांडा कोतवाली परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने थिरुआ पुल पर टांडा बसखारी मार्ग जाम कर दिया। इससे राहगीरों को काफी देर तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में टांडा कोतवाल मौके पर पहुंचे, और सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। कहा कि जल्द ही पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


बीते 20 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के पूरा खरगपुर दास निवासी 22 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय की कुछ लोगों ने लूटपाट के बाद हत्या कर दी थी। मामले को मार्ग दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस मामले को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं है। इसी बीच मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद तीन लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। हालांकि अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीण मंगलवार को मृतक के परिवारीजनों के साथ टांडा कोतवाली पहुंचे, और प्रदर्शन किया। इसके बाद भी पुलिस के रवैए में कोई बदलाव नहीं दिखा। इसके बाद आक्रोशित लोग कोतवाली परिसर से बाहर निकले और थिरुआ नाले पर टांडा बसखारी मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर कोतवाल रामलखन पटेल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पुलिस तेजी से अपना कार्य कर रही है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे। कोतवाल के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। सड़क जाम होने से काफी देर तक राहगीरों को आवागमन के संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed