{"_id":"5b85804f42c792464a0c8e6a","slug":"153547578020-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफरौली में कायम रखी नरपत ने चाचा की विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफरौली में कायम रखी नरपत ने चाचा की विरासत
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर/आलापुर (अंबेडकरनगर)। ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव में उफरौली में नरपत ने जीत दर्ज करते हुए अपने चाचा की विरासत को कायम रखा। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में नजदीकी मुकाबले में नरपत ने जीत दर्ज की। उधर, रामनगर ब्लॉक की बिड़हर खास ग्राम पंचायत में एकतरफा मुकाबले में जितेंद्र ने रामसुमेर को 134 मतों से पराजित किया। विजय हासिल करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने गांव पहुंचने पर उनका ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत किया।
जलालपुर विकास खंड की उफरौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान रहे श्रीमन व रामनगर ब्लॉक की बिड़हर खास में ग्राम प्रधान रहे शिवशंकर कनौजिया के आकस्मिक निधन से पद रिक्त हो गया था। दोनों सीटों पर 25 अगस्त को मतदान कराया गया। मंगलवार को सुबह आठ बजे से संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर में मतगणना प्रारंभ हुई।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार 2766 मतों के सापेक्ष 1865 मतदाताओं ने 25 अगस्त को मताधिकार का प्रयोग किया था। मंगलवार को हुई मतगणना में आठ मत विभिन्न कारणों से अवैध घोषित किए गए। पूर्व में प्रधान रहे दिवंगत श्रीमन के भतीजे नरपत ने यहां अपने चाचा की विरासत को बचाए रखने में सफलता हासिल की। उन्हें कुल 803 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्यामलाल को 788 मत मिले। ऐसे में नरपत ने कड़ी टक्कर में 15 मतों से जीत हासिल की। इनके अलावा सत्यनरायन को 203, जबकि रामदीन को 63 मतों से संतोष करना पड़ा। आरओ अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी नीमर गौतम ने बताया कि विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंप दिया गया।
विज्ञापन
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार बिड़हर खास में ग्राम प्रधान के उप चुनाव में 25 अगस्त को 2412 के सापेक्ष 1327 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनावी मैदान में जितेंद्र कुमार व रामसुमेर के बीच सीधी टक्कर थी। मतगणना में एकतरफा मुकाबले में जितेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामसुमेर को 134 मतों से पराजित किया। आरओ खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि 19 मत रद हुए। जितेंद्र को 721, जबकि रामसुमेर को 587 मत प्राप्त हुए। बताया कि विजय प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को प्रमाणपत्र सौंप दिया गया।
ढोल नगाड़ों से हुआ विजयी प्रत्याशियों का स्वागत
मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों का समर्थकों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। उफरौली व बिड़हर खास में समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के बीच जहां अपने नए प्रतिनिधि का स्वागत किया, वहीं जमकर आतिशबाजी भी की गई। नए प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे बगैर किसी भेदभाव के गांव में विकास कार्य कराएंगे। साथ ही पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।