फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   समारोहपूर्वक सभी अस्पतालों में आयोजित हुआ सुपोषण स्वास्थ्य मेला

समारोहपूर्वक सभी अस्पतालों में आयोजित हुआ सुपोषण स्वास्थ्य मेला

Sat, 25 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक सभी अस्पतालों में आयोजित हुआ सुपोषण स्वास्थ्य मेला
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को डीएम सुरेश कुमार ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि सरकार को मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाना है। इस योजना के तहत कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज दिया जाना है। साथ ही महिलाओं को भी बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा। इस मेले का आयोजन जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में हुआ।
विज्ञापन

डीएम सुरेश कुमार ने जिला अस्पताला में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया। कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी की। सीएमओ डॉ सालिकराम पासवान ने बताया कि यह आयोजन सभी सीएचसी व पीएचसी पर सफलतापूर्वक किया गया। इस मौके पर डीडीओ एमपी मिश्र, सीएमएस एसपी गौतम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर में सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसी राम के संयोजन में सुपोषण मेले का आयोजन हुआ। बच्चों का वजन करने के साथ ही हलवा, लड्डू, पोषाहार आदि का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ राजेश सिंह ने किया। कहा कि सरकार का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इससे आम जनता को योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिल रही है, और लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं। कहा कि सुपोषण योजना के तहत बच्चों व गर्भवती को बेहतर स्वास्थ्य देने का प्रयास है। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस मौके पर सीडीपीओ बलराम सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ जावेद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ श्याम बिहारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी, डॉ विनोद सिंह, डॉ अशोक यादव, डॉ राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुपोषण की रोकथाम से ही स्वस्थ भारत बनेगा। इसके लिए समाज के प्रत्येक तबके के लोगों को आगे आना होगा। उक्त बातें सीएचसी जहांगीरगंज में शनिवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन अवसर सीएचसी प्रभारी डॉ उदयचन्द्र यादव ने व्यक्त किया। कहा कि देश में सुपोषण के लिए लोगों को जागरुक करने की आवश्कता है। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उक्त मौके पर सीडीपीओ बीना ओझा, सुपरवाईजर सुबासी सिंह, कर्मावती, महिला चिकित्सक डॉ निर्मला, संगीता व रीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed