{"_id":"5b803a1c42c79246400aa8de","slug":"15351301308-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तक्षशिला के बच्चों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद को सौंपा चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तक्षशिला के बच्चों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद को सौंपा चेक
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। केरल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिले से भी लोगों के हाथ उठने लगे हैं। शुक्रवार को जहां अकबरपुर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय तक्षशिला एकेडमी के बच्चों ने डीएम से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 10 हजार रुपये का चेक सौंपा।
वहीं, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने पीड़ितों की मदद के लिए चंदा एकत्रित करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष ने वकीलों से अविलंब धनराशि एकत्रित करने का आह्वान किया। कहा कि जिससे पीड़ितों को अविलंब प्रशासन के माध्यम से राहत पहुंचायी जा सके।
अकबरपुर नगर के तक्षशिला एकेडमी के बच्चे प्रधानाचार्य वैभव कुमार के नेतृत्व में शिक्षक पवन पांडेय व मनीष पांडेय कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर छात्र उत्कर्ष, रणवीर, ऋचा, निधि, साक्षी, कोमल एवं अनन्या आदि ने डीएम सुरेश कुमार को केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 हजार रुपये का चेक सौंपा। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों ने यह पैसा मदद के लिए एकत्र किया था।
विज्ञापन
डीएम ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि दुख की घड़ी में सभी को एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। बच्चों का यह प्रयास अन्य के लिए प्रेरणादायी बनेगा। उधर, केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर ने भी हाथ बढ़ाया है।
अध्यक्ष त्रिभुवन पांडेय व सचिव मोहनलाल की मौजूदगी में आयोजित बैठक में केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि पांच वर्ष से कम वकालत करने वाले अधिवक्ता 50 रुपये, सरकारी अधिवक्ता जो बार के सदस्य हैं वह 500 रुपये, पांच वर्ष से अधिक समय से वकालत करने वाले अधिवक्ता 100 रुपये की सहायता राशि संघ के पास जमा करेंगे।
सभी मौजूदा व पदाधिकारी 500-500 रुपये जमा करेंगे। अविलंब धनराशि एकत्र कर इसे प्रशासन के माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अधिवक्ता दिनेश दुबे, अनिल सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, फतेहबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।