{"_id":"5b803a1b42c7924667530f4e","slug":"153513012811-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात कर्मचारी, कटा वेतन व मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात कर्मचारी, कटा वेतन व मानदेय
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड कार्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले सात कर्मचारियों का एक दिन का मानदेय व वेतन काटने का जहां निर्देश दिया, वहीं स्थापना लिपिक विकास खंड कार्यालय द्वारा कर्मचारियों जीपीएफ व सर्विस बुक प्रस्तुत न करने पर अगस्त माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी का जायजा लिया। यहां चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ था। चिकित्सा प्रभारी डॉ. विकास तिवारी को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने वहां आए मरीजों से वार्ता की, तो उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें बाहर से दवा लाने के लिए मजबूर किया जाता है। इस पर डीएम ने भविष्य में दोबारा ऐसी शिकायत न आने की चेतावनी दी।
परिसर में बन रहे नए भवन को अविलंब हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण में कर्मचारी जयसिंह भारती, रितेश चौधरी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार मिश्र, एक्स-रे टेक्रीशियन सुरेंद्र कुमार वर्मा अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने एक दिन का वेतन व मानदेय काटने का निर्देश दिया। विकास खंड कार्यालय के निरीक्षण में परिसर में चारों तरफ गंदगी मिली। इस पर खंड विकास अधिकारी समेत कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
कार्यालय में तैनात स्थापना लिपिक से सर्विस बुक व जीपीएफ पासबुक मांगी, तो उसके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर स्थापना लिपिक विनोद कुमार दुबे को चेतावनी जारी करते हुए सभी कर्मचारियों का जीपीएफ व सर्विस बुक पूर्ण होने तक अगस्त के वेतन को रोके जाने का निर्देश दिया।
उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण में तकनीकी सहायक अशोक कुमार पांडेय, जेई आरईएस रामअचल व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विद्याप्रकाश अनुपस्थिति मिले। इस पर एक दिन का मानदेय व वेतन काटने का निर्देश दिया। डीएम ने इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे। यहां पंजीकृत 100 छात्राओं के सापेक्ष मात्र 17 छात्राएं ही उपस्थित मिली। इस पर अधीक्षिका अर्चना पांडेय को फटकार लगाते हुए कहा कि इसमें सुधार किया जाए।